फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kaul Singh Thakur Reaction on Pakistan and BJP.

पाक को छोटा भाई बताने के बयान पर मंत्री कायम, भाजपा को दी नसीहत

Sun, 09 Oct 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पधर (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, पधर (मंडी) Updated Sun, 09 Oct 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Kaul Singh Thakur Reaction on Pakistan and BJP.
राजस्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर

आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले पड़ोसी देश पाकिस्तान को भारत का छोटा भाई है, उसे आतंकवाद से परहेज करना चाहिए, के बयान पर कायम रहते हुए स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया। कहा कि भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की सोच हमेशा नकारात्मक रहती है।

विज्ञापन


देश हित में उनके इस बयान पर सही ढंग से अध्ययन करने के बाद विपक्ष को टिप्पणी करनी चाहिए। आजादी तक पाक भारत का ही हिस्सा रहा है। अलग देश के रूप में पाकिस्तान आज दुनिया भर में आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है।
विज्ञापन


छोटे भाई की संज्ञा देकर उन्होंने आतंकवाद से परहेज करने की नसीहत पाकिस्तान को दी है। भाजपा नेता उनके बयान को नकारात्मक सोच में लेकर राजनीतिक रोटियां सेंकने का प्रयास कर रहे हैं। कौल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के जन्मदिन पर मिठाई खाने पाकिस्तान गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब उन्हें अपने नेता का विरोध करना क्यों नहीं आया। आज पाकिस्तान को नसीहत देने के बयान पर भाजपा बिना कारण विरोध कर रही है। भाजपा को सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि उनके बयान पर भाजपा कार्यकर्ता सही ढंग से अध्ययन कर सार्वजनिक माफी मांगे।

आतंकवादियों को ताकत दे रहे कांग्रेस के बयान: भाजपा

Kaul Singh Thakur Reaction on Pakistan and BJP.
प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष गणेश दत्त - फोटो : फाइल फोटो

प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष गणेश दत्त ने कहा कि सभी चुनावों में मात खाने के बाद कांग्रेस की बौखलाहट और सिद्धांतों की गिरावट शून्य स्तर तक पहुंच गई है। सर्जिकल स्ट्राइक का समर्थन करने वाली कांग्रेस का एकाएक विरोध करना इस बात को दर्शाता है कि कांग्रेस वीर सैनिकों के कौशल और पराक्रम पर प्रश्न खड़ा कर रही है।

ऐसे प्रश्न उठा कर कांग्रेस आतंकवादी एवं विघटनवादी ताकतों को बल दे रही है। कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से इतनी भयभीत है कि वह देश की सुरक्षा एवं देश के स्वाभिमान को राजनीति के तराजू पर रख कर देश का सम्मान घटा रही है। प्रधानमंत्री के आदेश पर वीर सैनिक पाकिस्तानी आतंकवादियों को उनकी घर में घुसकर मारकर आए हैं, लेकिन कांग्रेस उसका सबूत मांग रही है।

कहा कि 1971 में पाकिस्तान के साथ लड़ाई में विजय प्राप्त करने पर तत्कालीन विपक्ष के नेता भाजपा के वरिष्ठ नेता अटल बिहारी वाजपेयी ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को दुर्गा का अवतार कहकर उनकी प्रशंसा की थी। कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक पर राजनीति बंद होनी चाहिए। भाजपा ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर के पाकिस्तान को छोटा भाई कहने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। कहा कि पाकिस्तान भारत की सेना और देश के नागरिकों के खून का प्यासा है। उसे छोटा भाई कहना बहुत दुखद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed