{"_id":"591716b74f1c1b0a69851f26","slug":"kaul-singh-thakur-praised-jp-nadda-working-style","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौल सिंह बोले- दिल्ली में नड्डा जी को समझाने की जरूरत नहीं पड़ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौल सिंह बोले- दिल्ली में नड्डा जी को समझाने की जरूरत नहीं पड़ती
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी/ नेरचौक
Updated Sat, 13 May 2017 08:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक में पीसीवी वैक्सीन के शुभारंभ पर स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की कार्यशैली की जमकर तारीफ की। कहा कि वे जब भी दिल्ली जाते हैं तो नड्डा जी को समझाने की जरूरत नहीं होती।
विज्ञापन
वे हिमाचल और यहां के लोगों से भलीभांति परिचित हैं। कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकारों के प्रयास से प्रदेश में छह मेडिकल कॉलेज होने जा रहे हैं। इसके लिए नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल का भी योगदान है। कहा कि सूबे के लिए यह गर्व की बात है कि देश भर में पीसीवी (न्यूमोकोकल कांज्यूगेट वैक्सीन) का शुभारंभ मंडी से किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने मंच से नेशनल हेल्थ मिशन का बजट बढ़ाने, नौ ट्रॉमा सेंटर खोलने, जिला अस्पतालों में डायलिसिस सुविधा मुहैया करवाने और मेडिकल कॉलेजों में कक्षाओं की मंजूरी की मांग रखी। बता दें कि पीसीवी वैक्सीन में 13 निमोनिया के वायरस से लड़ने की क्षमता है।
विज्ञापन
महंगी वैक्सीन होने के कारण पहले केवल संभ्रांत लोग ही इस वैक्सीन का प्रयोग करते थे। अब यह वैक्सीन आम भारतीय को दी जाएगी। मंडी के सांसद रामस्वरूप शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का आभार जताया।
कहा कि छोटी काशी मंडी से देश के लिए इस तरह की वैक्सीन का शुभारंभ करना प्रदेश वासियों के लिए गर्व की बात है। इस दौरान विधायक जयराम ठाकुर, गुलाब सिंह, महेंद्र सिंह, विनोद कुमार, कर्नल इंद्र सिंह, रूप सिंह ठाकुर के अलावा संजीव कुमार, वंदना गुरुरानी, पंकज राय, प्रबोध सक्सेना, संजीव कुमार, प्रदीप हलदर और डीसी संदीप कदम मौजूद रहे।