फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kasauli murder case injured baildar died in PGI chandigarh

कसौली गोलीकांड: घायल बेलदार ने भी तोड़ा दम, बेटियों ने मांगा इंसाफ

Mon, 14 May 2018 08:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोलन
अमर उजाला ब्यूरो, सोलन Updated Mon, 14 May 2018 08:10 AM IST
विज्ञापन
kasauli murder case injured baildar died in PGI chandigarh

बहुचर्चित कसौली गोलीकांड में घायल लोक निर्माण विभाग के बेलदार गुलाब सिंह की भी मौत हो गई है। बारह दिन से गुलाब सिंह का इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा था। बीते वीरवार को वार्ड नंबर पांच में शिफ्ट करते वक्त अचानक उनकी तबीयत बेहद खराब हो गई।

विज्ञापन


पीजीआई के अनुसार उन्हें हार्ट अटैक आया था। गुलाब सिंह को वेंटीलेटर पर रखा गया। डॉक्टरों ने 72 घंटे गुलाब सिंह के लिए बेहद नाजुक बताए थे। रविवार सुबह 72 घंटे पूरे होने थे लेकिन गुलाब सिंह ने शनिवार रात करीब सवा दस बजे दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बीते नौ मई को गुलाब सिंह से मिलने पीजीआई गए थे। उस दौरान गुलाब सिंह ने मुख्यमंत्री से हल्की-फुल्की बातचीत भी की थी। लेकिन अगले ही दिन उनकी तबीयत खराब हो गई। जब उन्हें वार्ड से दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा था तो वह बेहोश हो गए। हालांकि, उसके बाद उनके स्वास्थ्य में कुछ सुधार हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


5 लाख और परिवार को मिलता रहेगा पूरा वेतन- मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि गुलाब सिंह के निधन पर उनके परिवार को प्रदेश सरकार की ओर से पांच लाख रुपये वित्तीय मदद दी जाएगी। गुलाब के परिवार को उनकी शेष सेवा अवधि तक पूरा वेतन भी दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुलाब सिंह माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों की पालना करते हुए घायल हुए थे।

पिता के हत्यारे को मिले फांसी

kasauli murder case injured baildar died in PGI chandigarh

गुलाब सिंह की दोनों बेटियों रंजना और सपना ठाकुर ने कहा कि उनके पिता के हत्यारे को फांसी की सजा दी जाए। हत्यारे ने उनके सिर से पिता का साया छीन लिया है। उम्र के इस पड़ाव पर उन्हें पिता की बेहद जरूरत थी। वे पढ़ाई पूरी कर रही हैं और आगे कोर्स करना चाहती थीं। अच्छी नौकरी हासिल कर पिता का सहारा बन सकती थीं। लेकिन कसौली गोलीकांड ने उनकी सभी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।  

क्या है मामला- सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर 1 मई को सोलन के कसौली में होटलों के अवैध निर्माण ढहाने गईं टीसीपी अफसर शैल बाला और लोक निर्माण विभाग के बेलदार गुलाब सिंह पर नारायणी गेस्ट हाउस के मालिक के बेटे विजय सिंह ने गोलियां दाग दी थीं। शैल बाला की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि गुलाब सिंह इसमें गंभीर रूप से घायल हो गए। सोलन में प्राथमिक उपचार के बाद गुलाब सिंह को पीजीआई रेफर किया गया था।

पीजीआई ने बिना पोस्टमार्टम किए शव परिजनों के हवाले

kasauli murder case injured baildar died in PGI chandigarh

बेलदार गुलाब सिंह का रविवार को पीजीआई में पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। गुलाब सिंह की मौत रात करीब सवा दस बजे हो गई थी, लेकिन उसके शव को करीब 12 घंटे बाद सुबह सवा दस बजे पीजीआई प्रबंधन ने बिना पोस्टमार्टम ही परिजनों के हवाले कर दिया।

गुलाब सिंह का शव लेकर परिजन चंडीगढ़ के सेक्टर 16 स्थित एक अन्य अस्पताल पहुंचे। यहां पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम में देरी की वजह से गुलाब सिंह का संस्कार शाम चार बजे के बाद ही हो पाया।

उधर, पीजीआई चंडीगढ़ की पीआरओ मंजू बढवालकर का कहना है कि रविवार को पीजीआई बंद होता है। डॉक्टर कम होते हैं, इस कारण अमूमन पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर 16 के सरकारी अस्पताल में भेज दिया जाता है। मौत के कारणों का पता कर जांच की जाएगी।

श्रद्धांजलि देने पहुंचे मंत्री और आलाधिकारी

kasauli murder case injured baildar died in PGI chandigarh

बेलदार गुलाब सिंह को अंतिम विदाई देने मंत्री डॉ राजीव सैजल, उपायुक्त विनोद कुमार, पुलिस अधीक्षक मधुसूदन समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। उपायुक्त विनोद कुमार ने बताया कि गुलाब सिंह को प्रशासन व पुलिस की तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित की गई है। इस मौके पर मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने गुलाब सिंह के परिवार को हरसंभव मदद देने की बात कही है।

पोस्टमार्टम में हुई देरी: लेखराम- पीजीआई में गुलाब सिंह के साथ मौजूद रहे उसके भतीजे लेखराम ने बताया कि पोस्टमार्टम में देरी की वजह से गुलाब सिंह का शव समय पर नहीं मिला। इस वजह से अंतिम संस्कार में देरी हुई है।

बताया कि गुलाब सिंह की मौत के बाद उन्होंने पीजीआई प्रबंधन से पोस्टमार्टम के लिए कहा था, लेकिन प्रबंधन ने अपने जवाब में रविवार को पीजीआई में पोस्टमार्टम न होने की बात कही। इस वजह से शव को सेक्टर 16 स्थित दूसरे अस्पताल ले जाना पड़ा।  

कसौली हादसे में घायल कर्मचारी की मृत्यु पर दुख जताया

kasauli murder case injured baildar died in PGI chandigarh

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी गुलाब सिंह की मृत्यु पर गहरा दुख जताया है। गुलाब सिंह हाल ही में कसौली गोलीकांड के दौरान घायल हो गए थे। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती करवाया गया था।

हाल ही में मुख्यमंत्री ने भी गुलाब से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना था। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के साथ अपनी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा कि गुलाब सिंह ने अपना कर्त्तव्य निभाते हुए और माननीय न्यायालय के आदेशों की पालना करते हुए अपना जीवन न्योछावर कर दिया।

उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस दु:खद घटना को सहन करने की शक्ति देने के लिए भगवान से प्रार्थना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed