फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Karun Sharma expelled from party seven years ago returns to Congress

Una: सात साल पहले पार्टी से निष्कासित करुण शर्मा की कांग्रेस में वापसी, कई और नेताओं ने भी ग्रहण की सदस्यता

Sun, 25 Feb 2024 06:16 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 25 Feb 2024 06:16 PM IST
सार

पूर्व विधायक ने कहा कि देशभर में हो रहे आम चुनाव में हर पार्टी कार्यकर्ता की पार्टी को जरूरत है। उन्होंने कहा कि किन्हीं करणों के चलते कार्यकर्ता पार्टी से बिछड़ गए थे। लेकिन इस पूरे अरसे के दौरान इन्होंने किसी भी दूसरी विचारधारा का दामन नहीं थामा।

विज्ञापन
Karun Sharma expelled from party seven years ago returns to Congress
करुण शर्मा ने पार्टी में की वापसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही कांग्रेस पार्टी ने अपने रूठे हुए नेताओं और कार्यकर्ताओं को मनाने का काम तेज कर दिया है। इसी कड़ी में करीब सात साल पहले पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप के साथ निष्कासित किए गए एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करुण शर्मा को रविवार को दोबारा पार्टी में शामिल किया गया। ऊना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष सतपाल रायजादा ने करुण शर्मा को पार्टी का पटका पहनाकर उनका इस्तकबाल किया। करुण शर्मा के साथ अजय चौधरी, विशाल शर्मा, पारस भंडारी, राहुल व भुपिंदर बिंद्रा भी पार्टी में शमिल हुए। पूर्व विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सतपाल रायजादा ने सभी साथियों का पार्टी में वापसी करने पर मुंह मीठा करवाया।

विज्ञापन


पूर्व विधायक ने कहा कि देशभर में हो रहे आम चुनाव में हर पार्टी कार्यकर्ता की पार्टी को जरूरत है। उन्होंने कहा कि किन्हीं करणों के चलते कार्यकर्ता पार्टी से बिछड़ गए थे। लेकिन इस पूरे अरसे के दौरान इन्होंने किसी भी दूसरी विचारधारा का दामन नहीं थामा। यही कारण है कि आज उन्हें विधिवत रूप से पूरे मान सम्मान के साथ पार्टी में वापस लाया जा रहा। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए विचारधारा को मजबूत करने के लिए सभी को कांग्रेस के साथ जोड़ने का निर्णय लिया गया है। इसी के तहत करुण शर्मा व उनके साथियों को वापस पार्टी में लिया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में सब मिलकर के काम करते हुए पार्टी की मजबूती को फील्ड में कदम आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि जो भी कार्यकर्ता किसी न किसी कारण से बाहर हुए उन्हें वापस लाएंगे, इसके लिए अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


करीब सात साल के बाद पार्टी में वापसी कर रहे करुण शर्मा ने कहा कि वह वापस अपने परिवार में आज आए हैं और इसको लेकर वह सुखद अनुभव कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक परिवार में कई बार कई बातें हो जाती हैं। जिसके चलते रूठना मनाना चला रहता है लेकिन सभी चीजों को भूलकर आज सभी लोग वापस एकजुटता के साथ लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी करेंगे और पार्टी को जीत दिलाने में अपना योगदान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने पूर्व विधायक सतपाल रायजादा का भी आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष रविंद्र सहोड़, संजीव कंवर, शिव कुमार सैनी, तिलक राज सैनी, राघव पूरी, मार्शल, गोल्डी कपिला, विनय चौधरी, अभिनव कुमार, वरुण पूरी अन्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed