फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kanoongo attacked on mc shimla Commissioner's private secretary at mall

निगम आयुक्त के निजी सचिव पर कानूनगो ने किया हमला, वीडियो वायरल

Thu, 25 Oct 2018 11:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 25 Oct 2018 11:17 AM IST
विज्ञापन
Kanoongo attacked on mc shimla Commissioner's private secretary at mall

मालरोड पर नगर निगम आयुक्त के निजी सचिव पर एक कानूनगो ने हमला कर दिया। निजी सचिव शांति स्वरूप अपने परिवार के साथ घूम रहे थे। इसी दौरान आरोपी उनके पास आया और गाली गलौच करने लगा उसे जब नजर अंदाज करके शांति स्वरूप आगे निकले तो उसने उन पर हमला कर दिया।

विज्ञापन


आरोप है कि आरोपी मोहन नशे में था। शांति स्वरूप की पत्नी जब बीच बचाव करने आई तो उन पर भी आरोपी ने हमला कर दिया। यह घटना बुधवार को दिन दहाड़े हुई। पुलिस ने मौके पर आकर आरोपी को पकड़ लिया और उसे पुलिस कंट्रोल रूम ले गई वहां भी आरोपी पीड़ित को धमकता रहा।
विज्ञापन


इतना ही नहीं जब पुलिस उसे पकड़ कर थाना सदर ले जा रही थी उस समय भी पीछे पलट कर शिकायतकर्ता को लात मारने की कोशिश कर रहा था, यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मालरोड पर अपनी पत्नी और बेटे के साथ घूम रहे थे निजी सचिव

Kanoongo attacked on mc shimla Commissioner's private secretary at mall

शांति स्वरूप नगर निगम कार्यालय में आयुक्त के पास निजी सचिव पद पर तैनात हैं। बुधवार को वह मालरोड पर अपनी पत्नी और बेटे के साथ घूम रहे थे। गेयटी के ठीक सामने वह अपने किसी दोस्त के साथ बात कर रहे थे इसी बीच वहां आरोपी आ धमका और आते ही गाली गलौच कर मारपीट करना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है आरोपी कानूनगो जिला ऊना में तैनात है और यह मूल रूप से चिड़गांव रोहडू़ का रहने वाला बताया जा रहा है।

यह नगर निगम में भी पटवारी के पद पर अपनी सेवाएं दे चुका है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले से शांति स्वरूप को जानता था। हमले की वजह क्या है इसकी पुलिस जांच कर रही है। आरोपी का मेडिकल करवाया है। आरोपी के खिलाफ शिकायत के आधार पर थाना सदर में आईपीसी की धारा 355,341,323,504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। 

पुलिस कर रही है जांच : शुक्ला
डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने कहा कि आरोपी कानूनगो मोहन लाल नशे की हालत में था। इसने क्यों हमला किया इस बारे में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। आरोपी नगर निगम में पटवारी रह चुका है। एफआईआर दर्ज कर आगामी तफ्तीश अमल में लाई जा रही है। 

यहां देखें वीडियो:

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed