{"_id":"6665996ab4f82950bd086907","slug":"kangra-news-in-damtal-a-migrant-killed-a-minor-girl-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: डमटाल में प्रवासी ने दराट से कर दी नाबालिग लड़की की हत्या, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: डमटाल में प्रवासी ने दराट से कर दी नाबालिग लड़की की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Sun, 09 Jun 2024 05:30 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, डमटाल (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, डमटाल (कांगड़ा)
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sun, 09 Jun 2024 05:30 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में एक प्रवासी व्यक्ति ने एक नाबालिग लड़की की हत्या कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिला कांगड़ा के पुलिस थाना डमटाल के तहत पंचायत भदरोया में पिछले काफी समय से रह रहे राजस्थान से एक प्रवासी व्यक्ति ने अपने ही पड़ोस में रहने वाली एक नाबालिग लड़की की दराट से हमला कर हत्या कर दी। नाबालिग लड़की घर पर सो रही थी।
विज्ञापन
घटना की जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस थाना डमटाल में दी गई जिस पर तुरंत कारवाई करते हुए थाना डमटाल की टीम घाटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आस पास से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नूरपुर को भेज दिया गया।
विज्ञापन
जब इस संदर्भ में डीएसपी नूरपुर विशाल वर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि राजस्थान के रहने वाले व्यक्ति ने एक नाबालिक लड़की की हत्या कर दी है। पुलिस द्वारा आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार करके थाना डमटाल लाया गया और उसके खिलाफ थाने में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस द्वारा मामले की जांच करने के बाद ही हत्या के कारणों का पता चलेगा। मामला दर्ज होने की पुष्टि डीएसपी नूरपुर विशाल वर्मा ने की है।
विज्ञापन