फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Cyber Fraud 54 lakhs defrauded a retired Central Force jawan by posing as a fake police office

Cyber Fraud: फर्जी पुलिस ऑफिसर बन सेंट्रल फोर्स से सेवानिवृत्त जवान से ठगे 54 लाख, शातिरों ने किया ब्लैकमेल

Tue, 16 Jul 2024 10:25 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 16 Jul 2024 10:25 AM IST
सार

कांगड़ा के व्यक्ति से 54 लाख रुपये की ठगी हुई है। तीसरी किस्त डालने बैंक पहुंचे व्यक्ति के 34 लाख रुपये बैंक कर्मचारियों की सूझबूझ से बच गए। कैसे दिया ठगों ने धोखाधड़ी को अंजाम पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Cyber Fraud 54 lakhs defrauded a retired Central Force jawan by posing as a fake police office
साइबर ठगी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फर्जी पुलिस ऑफिसर बनकर जिला कांगड़ा के एक व्यक्ति से शातिरों ने 54 लाख रुपये ठग लिए। फोन से पोर्न सामग्री भेजने के नाम पर व्यक्ति को शातिरों ने ब्लैकमेल किया है। शातिरों ने पीड़ित से दो ट्रांजेक्शन से 54 लाख रुपये ठगे हैं, जबकि तीसरी किस्त डालने बैंक पहुंचे व्यक्ति के 34 लाख रुपये बैंक कर्मचारियों की सूझबूझ से बच गए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुलिस साइबर थाना धर्मशाला में जिला कांगड़ा निवासी एक व्यक्ति ने अज्ञात लोगों के खिलाफ उसके साथ ठगी करने का मामला दर्ज करवाया है। सेंट्रल फोर्स से सेवानिवृत्त व्यक्ति ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसे 12 जुलाई को एक व्यक्ति का फोन आया, उसने खुद को पुलिस आफिसर बताया। इस दौरान फर्जी आफिसर ने कहा कि उनके मोबाइल फोन से पोर्न सामग्री का अदान-प्रदान किया जा रहा है। इसके चलते उनके खिलाफ कई शिकायतें पुलिस थाना में पहुंची हैं।
विज्ञापन


शातिरों ने पीड़ित को इन पोर्न सामग्री के नाम पर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। शातिरों ने आरोपी को यह कहकर डराया कि उनकी सारी संपत्ति का ब्योरा भी उनके पास है। इसके बाद उन्होंने पीड़ित से पैसों की मांग शुरू कर दी। इस दौरान पीड़ित ने 28 और 26 लाख रुपये की दो किस्तों में शातिरों के खाते में 54 लाख रुपये डाल दिए। शातिरों की मांग इसके बाद भी नहीं रुकी और वह उससे लगातार और पैसों की मांग करने लगे। इसके चलते व्यक्ति 34 लाख रुपये की तीसरी किस्त डालने के लिए बैंक पहुंचा, लेकिन बैंक कर्मचारियों की सूझबूझ से उन्होंने यह रकम व्यक्ति को नहीं दी और उसे साइबर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके बाद पीड़ित ने साइबर पुलिस थाना धर्मशाला में अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया। वहीं, इस संदर्भ में एएसपी साइबर पुलिस थाना धर्मशाला प्रवीन धीमान ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed