फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kangra border sealed after suspects looted car in pathankot

कांगड़ा में सीमाएं सील, ऊना में रात को लोग दे रहे ठीकरी पहरा

Thu, 15 Nov 2018 12:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कंडवाल (कांगड़ा)/ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कंडवाल (कांगड़ा)/ऊना Updated Thu, 15 Nov 2018 12:48 PM IST
विज्ञापन
kangra border sealed after suspects looted car in pathankot

पंजाब में पठानकोट जिला के माधोपुर में चार हथियारबंद संदिग्धों के कार लूटकर फरार होने की वारदात से हिमाचल पुलिस अलर्ट हो गई है। पंजाब से लगती प्रदेश की सीमा पर नाकाबंदी कर दी गई है। कांगड़ा जिला पुलिस समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे सीमावर्ती इलाके में अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष पटियाल ने बताया कि कांगड़ा में पुलिस पहले ही अलर्ट है, लेकिन संदिग्धों द्वारा कार लूटकर फरार होने की वारदात के बाद एहतियातन पुलिस बल को हाई अलर्ट पर रखा गया है। प्रदेश के प्रवेश द्वारों डमटाल, भदरोया, कंडवाल, सुलयाली और तुन्नुहट्टी में चौकसी बढ़ा दी गई है। बाहरी राज्यों से आने वाले हर वाहन की कड़ी चेकिंग की जा रही है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध के दिखने पर पुलिस को सूचित करें। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पंजाब के पठानकोट में गन प्वाइंट पर चार संदिग्ध युवकों ने एक ड्राइवर से कार छीन ली और फरार हो गए। यह वारदात पंजाब-जम्मू बॉर्डर पर माधोपुर और सुजानपुर के बीच रास्ते में हुई बताई जा रही है। वहीं, चालक राजकुमार ने इस संदर्भ में पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और नाके पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू से किराये पर हायर की थी इनोवा 
चालक राजकुमार ने बताया कि वह डोडा का रहने वाला है और चार युवकों ने उसकी सिल्वर कलर की इनोवा कार किराये पर ली थी। वे पंजाब के पठानकोट जाना चाहते थे। वह उन्हें लेकर शाम को ही जम्मू से निकला था। वे पंजाब में एंट्री के लिए नाके पर पहुंचे तो उन्होंने उसे गन प्वाइंट पर ले लिया और कार से नीचे उतर जाने को कहा। डर के मारे वह कार से नीचे उतर गया और चारों युवक कार लेकर फरार हो गए।

वहीं ऊना के निकटवर्ती गांव सासन में हथियारबंद संदिग्धों को देखे जाने के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। गांव के लोग अपने परिवारों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। संदिग्ध लोगों की सूचना के बाद ग्रामीणों ने गांव रात को ठीकरी पहरा देने निणर्य लिया है। गौर हो कि मंगलवार देर रात सासन गांव में लोगों ने गांव की सीमा पर चार से पांच हथियारबंद संदिग्धों को देखा था।

लोगों का दावा है कि पिछले तीन दिनों से संदिग्धों की हलचल रही है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली और लोगों से भी पूछताछ की। हालांकि अभी तक काई भी शख्य हत्थे नहीं चढ़ पाया है। बुधवार को रात को भी लोगों ने ठीकरी पहरे देकर गुजारी। हालांकि पुलिस की जांच में अभी तक कुछ सामने नहीं आया है।

लेकिन ग्रामीणों ने जोर देकर संदिग्धों की मौजूदगी की बात कही है और इसी के चलते वह अपनी और अपने परिवारों की सुरक्षा को लेकर भी चिंतित हैं। वहीं संदिग्धों की हलचल से ने केवस सासण बल्कि आसपास के गांवों में भी लोग हरकत में आ गए हैं। उधर ग्राम पंचायत सासण के प्रधान सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि गांव में दहशत का माहौल है। ऐसे मे कोई अनहोनी हो। ग्रामीणों के साथ रात को ठीकरी पहरा देने का फैसला लिया है।


उन्होंने इस बारे पुलिस चौकी मैहतपुर को सूचित कर दिया है। उधर एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि लोगों की सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थल पर भेजी गई थी। किसी संदिग्ध की मौजूदगी नहीं मिली। एसपी ने कहा कि संदिग्ध लोगों पर पुलिस की पैनी निगाह है। उन्होंने कहा अगर कोई संदिग्ध पकड़ा गया तो पुलिस उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed