फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kahika utsav at kullu bijali mahadev

देव शक्ति से मरकर फिर जीवित होगा नड़

Sat, 13 Sep 2014 11:05 PM IST
Updated Sat, 13 Sep 2014 11:05 PM IST
विज्ञापन
kahika utsav at kullu bijali mahadev

देव आस्था और दैवीय शक्ति के सामने एक बार फिर सैकड़ों शीश नतमस्तक होंगे। धार्मिक स्थल बिजली महादेव में तीन बरस बाद काहिका उत्सव में 15 सितंबर को नड़ की मौत हो जाएगी।

विज्ञापन


देव परंपरा अनुसार उसके जीते जी अंत्येष्टि में प्रयोग होने वाले पंच रत्न की भी व्यवस्था की गई है। इस अद्भुत नजारे के साक्षी घाटी के सैकड़ों हारियान और बाहर से आए पर्यटन श्रद्धालु भी बनेंगे।
विज्ञापन


काहिका में नड़ की मौत हो जाएगी और ढोल, नगाड़ों तथा नरसिंगों की मंगल ध्वनि के बीच देवता बिजली सहित गूरों और कारकूनों द्वारा नड़ को पुन: जीवित कर दिया जाएगा। नड़ को काहिका के मंडप से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर चिन्हित स्थान ’खनाकड़ा ’ तक ले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे पहले हवा में फायर किया जाएगा। इसके वाद देवता के मुख्य कारकून धनुष पर बाण चढ़ाकर दैवीय शक्ति से विपरीत दिशा में दागेंगे। तीर छूटते ही नड़ दौलत राम की मौत हो जाएगी।

नड़ जीवित नहीं रहा तो महादेव की संपत्ति परिजनों को मिलेगी

kahika utsav at kullu bijali mahadev

इसके बाद शुरू हो जाएगी अंत्येष्टि प्रक्रिया। बिजली महादेव के कारदार अमर नाथ ने बताया कि प्रक्रिया से पूर्व किसी तरह से अनहोनी होने की आशंका के चलते जौ का आटा अभिमंत्रित कर छिड़का जाता है।

देवता के हारियान और देवलु नड़ के जनाजे को काहिका मंडप तक करीब दस देवलु उठाकर लाएंगे और फिर नड़ की पत्नी के आग्रह पर नड़ को जिंदा करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

देव परंपरानुसार अगर किसी सूरत में नड़ जीवित नहीं होता है तो तमाम बिजली महादेव की संपत्ति को नड़ के परिजनों के नाम करने का विधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed