फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   jyoti murder case accused ram kumar seeks leave from himachal assembly session

जेल में बंद राम कुमार ने क्यों मांगी छुट्टी?

Thu, 07 Aug 2014 06:40 PM IST
Updated Thu, 07 Aug 2014 06:40 PM IST
विज्ञापन
jyoti murder case accused ram kumar seeks leave from himachal assembly session

हिमाचल प्रदेश विधानसभा ने दून के विधायक राम कुमार चौधरी को मानसून सत्र की पूरी अवधि के लिए छुट्टी दे दी है। चौधरी ने स्पीकर बृज बिहारी लाल बुटेल को अर्जी भेजकर छुट्टी मांगी थी।

विज्ञापन


विधानसभा में पहले दिन जब भाजपा विधायक वाकआउट कर सदन से बाहर चले गए, ठीक उसी समय स्पीकर ने सूचना दी कि विधायक राम कुमार चौधरी ने अर्जी दी है।

अर्जी में कहा गया है कि वे जेल में हैं और इस कारण सदन के मानसून सत्र में भाग लेने में असमर्थ हैं। चौधरी ने 6 अगस्त से 29 अगस्त तक सदन से छुट्टी की अनुमति मांगी है।
विज्ञापन

कांग्रेसी विधायकों ने दी मंजूरी

jyoti murder case accused ram kumar seeks leave from himachal assembly session

स्पीकर ने सदस्यों से पूछा तो सदन में मौजूद सब कांग्रेसी विधायकों ने हां कर दी। सदन में उस समय भाजपा विधायक मौजूद नहीं थे। स्पीकर ने घोषणा की कि सदन के नेता की अनुमति पहले ही मिल गई थी और अब सदन की भी अनुमति मिल गई है।

इसलिए चौधरी को इस सत्र की छुट्टी दे दी गई। उधर, सदन से वाकआउट करने के बाद विपक्ष के नेता प्रेम कुमार धूमल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बुधवार के लिए तय एजेंडे में राम कुमार चौधरी का एजेंडा नहीं था, मगर चौधरी की छुट्टी का एजेंडा सदन में रख दिया।

यह गलत है। भाजपा इसका विरोध करती है। सदन के भीतर भी इसका विरोध करेगी। चौधरी किसी अच्छे काम के कारण तो जेल में नहीं हैं। छुट्टी तो किसी विशेष कारण में ली जाती है।

चौधरी के खिलाफ चल रहा हत्या का केस

jyoti murder case accused ram kumar seeks leave from himachal assembly session

पंजाब निवासी ज्योति हत्याकांड में राम कुमार चौधरी के खिलाफ पंचकूला अदालत में केस चल रहा है। अदालत चौधरी को अंबाला सेंट्रल जेल में 14-14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजती है।

अदालत ने चौधरी पर आरोप भी तय कर रखे हैं, मगर ट्रायल जारी है। अब तक इस केस में कई खुलासे हो चुके हैं। गवाह भी अपने बयानों से कई बार मुकर गए।

राम कुमार चौधरी की पत्नी ने ज्योति के पिता बूटी राम को पैसे देकर केस में अपनी ग्वाही बदलने को कहा था लेकिन बाद में एक सीडी के जरिए इस बात का खुलासा हो गया। चौधरी की पत्नी के खिलाफ भी अदालत में मामला चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed