फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Jewellers protest at shimla

शिमला में सर्राफा कारोबारियों ने किया चक्का जाम, लोग परेशान

Tue, 29 Mar 2016 08:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 29 Mar 2016 08:42 AM IST
विज्ञापन
Jewellers protest at shimla
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में शिमला में चक्का जाम करते सर्राफा कारोबारी। - फोटो : अमर उजाला

एक्साइज ड्यूटी के खिलाफ सर्राफा कारोबारियों का आंदोलन उग्र हो गया है। सोमवार को सर्राफा कारोबारियों ने विक्ट्री टनल पर चक्का जाम किया। आंदोलनकारियों ने रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को भी रोक दिया। ज्वेलर्स एसोसिएशन के बैनर तले सोमवार को ओल्ड बस स्टैंड से शेरे पंजाब तक रोष रैली भी निकाली गई।

विज्ञापन


सर्राफा कारोबारी सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे विक्ट्री टनल पर पहुंचे और सड़क पर बैठ गए। वाहनों की आवाजाही बंद होने के कारण विक्ट्री टनल पर लंबा जाम लग गया। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद सराफा कारोबारियों को विक्ट्री टनल से हटाया जा सका। इस दौरान विक्ट्री टनल से लक्कड़ बाजार, ओल्ड बस स्टैंड और 103 टनल की ओर लंबा जाम लगने के कारण लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


विक्ट्री टनल पर प्रदर्शन के बाद सर्राफा कारोबारी रेलवे स्टेशन पहुंचे और शिमला से कालका की ओर रवाना हो रही गाड़ी को रोक दिया। इस दौरान जोरदार नारेबाजी की। साढ़े ग्यारह बजे सर्राफा कारोबारियों ने ओल्ड बस स्टैंड से रामबाजार, लोअर बाजार होते हुए शेरे पंजाब तक रोष रैली निकाली। शेरे पंजाब के पास सराफा कारोबारियों ने वित्त मंत्री अरुण जेटली का पुतला भी फूंका।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन में शिमला के अतिरिक्त ठियोग, रोहड़ू और सुन्नी के सर्राफा कारोबारियों ने भी भाग लिया। ज्वेलर्स एसोसिएशन के प्रदेश समन्वयक अतुल टांगरी ने बताया कि सर्राफा कारोबार पर एक्साइज ड्यूटी थोपने के खिलाफ बीते 27 दिन से ज्वेलर्स हड़ताल पर हैं। सोमवार को सर्राफा कारोबारियों का प्रदर्शन ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा और प्रदेशाध्यक्ष सुफल सूद की अगुवाई में हुआ।


वित्त मंत्री को दुकानों की चाबियां भेजेंगे ज्वेलर्स- ज्वेलर्स एसोसिएशन के बैनर तले आज सर्राफा कारोबारी केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली को सामूहिक रूप से अपनी दुकानों की चाबियां भेजेंगे। प्रदेश समन्वयक अतुल टांगरी ने बताया कि एक्साइज रूल के चलते सर्राफा कारोबारी अपनी दुकानें चलाने में सक्षम नहीं हैं ऐसे में वित्त मंत्री को दुकानों की चाबियां भेज कर उनसे ही दुकानें चलाने की अपील की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed