न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यायमूर्ति सूर्यकांत हिमाचल हाईकोर्ट के 23वें मुख्य न्यायाधीश बन गए हैं। शुक्रवार को राजभवन में आयोजित गरिमामय समारोह में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी इस अवसर पर मौजूद रहे। राजभवन के दरबार हाल में आयोजित समारोह का शुभारंभ मुख्य सचिव बीके अग्रवाल ने राष्ट्रपति की ओर से जारी नियुक्ति अधिपत्र पढ़ कर किया।
शपथ समारोह के बाद मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा कि गरीबों को न्याय दिलाना ही उनकी प्राथमिकता रहेगी। प्रदेश के ट्राइबल और गरीब तबके को जल्द और सुगमता के साथ न्याय दिलाया जाएगा।
पुराने मामले जल्द निपटाने के प्रयास रहेंगे। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से भी पुराने मामले जल्द निपटाने के निर्देश दिए हैं।
हाईकोर्ट में रिक्त पदों के मामले पर ये कहा
हिमाचल हाईकोर्ट में रिक्त पदों के मामले पर उन्होंने कहा ‘मुझे कुछ समय दीजिए, सभी समस्याएं दूरी की जाएंगी। ईमानदारी और एकजुटता से काम किया जाएगा। न्यायिक व्यवस्था एक यज्ञ है।
इसमें रोज आहुति देनी होती है।’ पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश द्वारा जस्टिस सूर्यकांत को अपनी टीम का राहुल द्रविड़ बताने पर उन्होंने कहा ‘मुख्य न्यायाधीश मेरे बड़े भाई समान हैं।
उन्होंने काम देखकर भावुकता में ऐसा कहा होगा। मैं इसके काबिल नहीं हूं। प्रयास करूंगा कि उनकी भावनाओं के अनुरूप यहां काम करके दिखाऊं।’ इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्य, हरियाणा के शिक्षा
मंत्री राम विलास शर्मा, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, जस्टिस सूर्यकांत की धर्मपत्नी, हिमाचल हाईकोर्ट के न्यायाधीश, सेवानिवृत्त न्यायाधीश तथा राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों सहित अन्य गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।