{"_id":"97500c4f73330dd58ca2fd9aba00c927","slug":"junior-engineer-exam-now-on-10th-april-2015-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर इंजीनियर परीक्षा की तारीख में बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूनियर इंजीनियर परीक्षा की तारीख में बदलाव
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Mon, 02 Mar 2015 08:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर सिविल पोस्ट कोड 401 की तिथि में बदलाव कर दिया है। पहले यह परीक्षा 15 मार्च को निर्धारित थी। चयन बोर्ड के ताजा फैसले के बाद अब यह परीक्षा 10 अप्रैल को निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश चयन बोर्ड ने परीक्षा तिथि में बदलाव के पीछे प्रशासनिक कारणों का तर्क दिया है। बताया जा रहा है कि 15 मार्च को असिस्टेंट इंजीनियर की परीक्षा भी है। इस कारण असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर दोनों की परीक्षाएं एक दिन होने के कारण परेशानी खड़ी हो गई थी।
विज्ञापन
आवेदकों ने इस बारे में चयन बोर्ड से परीक्षा तिथि में बदलाव की मांग की थी। इसके चलते सोमवार को अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड ने जेई सिविल की तिथि को बदलकर 15 अप्रैल कर दिया। उधर, हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड के सचिव विजय कुमार ने परीक्षा तिथि में बदलाव की पुष्टि करते हुए कहा कि अब यह परीक्षा 10 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन