{"_id":"5d9f36688ebc3e93a3344096","slug":"jp-nadda-took-blessings-of-lord-raghunath-after-reaching-kullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू पहुंचकर जेपी नड्डा ने लिया भगवान रघुनाथ का आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू पहुंचकर जेपी नड्डा ने लिया भगवान रघुनाथ का आशीर्वाद
Thu, 10 Oct 2019 07:17 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 10 Oct 2019 07:17 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में पहुंचकर भगवान रघुनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। नड्डा बुधवार रात को उत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे।
विज्ञापन
उन्होंने लोगों को दशहरा उत्सव की बधाई देते हुए कहा कि आज के आधुनिक समय में प्रदेश के लोगों ने यहां की समृद्ध संस्कृति देव परंपरा को संजोकर रखा है।
उल्लेखनीय है कि कुल्लू पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नड्डा को गांधीनगर स्थित उनकी बुआ के घर तक छोड़ा और उसके बाद वापस शाढ़ाबाई आ गए।
गुरुवार सुबह जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भुंतर एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए। बताया जा रहा है कि नड्डा महाराष्ट्र में हो रहे विधानसभा चुनावों के प्रचार के लिए रवाना हुए हैं।
विज्ञापन