{"_id":"5d95ff4d8ebc3e0140318d36","slug":"jp-nadda-to-visit-himachal-from-this-day-cm-took-stock-of-preparations","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस दिन से हिमाचल दौरे पर आएंगे जेपी नड्डा, सीएम ने लिया तैयारियों का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस दिन से हिमाचल दौरे पर आएंगे जेपी नड्डा, सीएम ने लिया तैयारियों का जायजा
Thu, 03 Oct 2019 07:31 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 03 Oct 2019 07:31 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पीटरहॉफ में गुरुवार को कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के हिमाचल दौरे की तैयारियों को लेकर बैठक में अधिकारियों के साथ चर्चा की।
विज्ञापन
जेपी नड्डा सात, आठ और नौ अक्टूबर को मंडी, बिलासपुर और कुल्लू जिले के दौरे पर रहेंगे।भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने बताया इस दौरे के दौरान जगत प्रकाश नड्डा की इन क्षेत्रों में रैलियों का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
बैठक में मंडी संसदीय क्षेत्र के सांसद रामस्वरूप शर्मा, त्रिलोक जम्वाल, पायल वैद्य, रणधीर शर्मा, विधायक हीरा लाल, विनोद, राकेश जम्वाल, किशोरी लाल, अजय राणा, निहाल चंद, प्रवीण शर्मा, महामंत्री राम सिंह, कुशाल ठाकुर, राज बल्ली, सुभाष ठाकुर एवं भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन