फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   JP Nadda statement over mahagathbandhan in Uttra Pradesh

यूपी में महागठबंधन की भाजपा को चुनौती नहीं: नड्डा

Mon, 18 Feb 2019 10:38 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: ashok chauhan Updated Mon, 18 Feb 2019 10:38 AM IST
विज्ञापन
JP Nadda statement over mahagathbandhan in Uttra Pradesh

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और लोकसभा चुनाव में यूपी के प्रभारी जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा के लिए महागठबंधन कोई चुनौती नहीं है। कहा कि इस बार उत्तर प्रदेश में 73 सीटों की बजाय 74 सीटें आएंगी। पीएम मोदी ने जितनी भी रैलियां और बैठकें ही हैं, उनमें सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।

विज्ञापन


बिलासपुर में पत्रकारों से बातचीत में नड्डा ने कहा कि यूपी ने चुनाव प्रभारी होने के नाते वे यह कह सकते हैं कि उन्हें भारी समर्थन मिल रहा है। कहा कि महागठबंधन भ्रष्टाचार से संलिप्त है। यह मजबूरी में तैयार किया गया है। कहा कि प्रियंका गांधी के लोकसभा चुनावों में सक्रिय होने से कांग्रेस को कोई लाभ नहीं मिलने वाला है। कांग्रेस खत्म होने की कगार पर है।
विज्ञापन


नड्डा ने आयुष्मान योजना का जिक्र करते हुए कहा कि यह योजना विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना है। इसे शुरू हुए अभी चार माह भी पूरे नहीं हुए हैं और इसका लाभ 12 लाख 30 हजार पात्र लोग उठा चुके हैं। इस पर अभी तक भारत सरकार 1630 करोड़ का खर्च कर चुकी है। अभी तक सवा करोड़ गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्मी पर छोड़ा वह अपने हिसाब से करे काम
नड्डा ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले की भी निंदा की। उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि और उनके परिवारों के लिए संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। कहा कि सरकार ने आर्मी को छूट दे दी है। सेना ही हमले का जवाब देने का समय, जगह और तारीख तय करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed