Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे
नाहन में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पार्टी व प्रदेश की सुक्खू सरकार पर जमकर निशाना साधा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पार्टी व प्रदेश की सुक्खू सरकार पर जमकर निशाना साधा। नड्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू कालका से नीचे आते हैं तो केंद्र को धन्यवाद करते हुए और मांग करते हैं। जब कालका से ऊपर होते हैं तो कहते हैं-केंद्र ने कुछ नहीं दिया जी। बीते साल सिरमौर, मंडी व कुल्लू में आई आपदा के बाद 1190 करोड़ रुपये केंद्र सरकार ने दिए, लेकिन सुक्खू जी ने एक बार भी इस बारे में नहीं कहा। धन्यवाद करना तो दूर की बात।
इस बार भी आपदा में 378 करोड़ रुपये राहत के लिए दिए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 93 हजार मकान आवास योजना में दिए लेकिन सब खा गए। जो लोग अपने दिखते हैं, केवल उन्हीं को देते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व भाजपा सरकार की ओर से खोले गए 900 से ज्यादा स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र व अन्य कार्यालय प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने बंद कर दिए। उन्होंने फिर दोहराया कि केंद्र अगर अपनी पीठ दिखा दे तो हिमाचल सरकार एक दिन भी नहीं चल सकती।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया में चमकते सितारे के रूप में उभरा है। भारत की अर्थव्यवस्था जो दुनिया में 11वें स्थान पर खड़ी थी, वह अब 5वें स्थान पर पहुंच गयी है। स्टील में भारत दूसरे नंबर का उत्पादक देश बना है, जबकि ऑटोमोबाइल मार्केट में जापान को पछाड़कर तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। नाहन में शनिवार को आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यह बात कही।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस में शाही परिवार के भाई-बहन जो महंगाई की रट लगाए रहते हैं, उनको यह कौन समझाए कि ऑटोमोबाइल मार्केट में भारत अगर तीसरे नंबर पर पहुंचा है तो यहां के लोगों की जेब में कार व मोटरसाइकिल खरीदने के पैसे हैं। वह खुद बेरोजगार हो गए तो उन्हें केवल बेरोजगारी दिखती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वह पार्टी है जो आजादी की लड़ाई लड़ने आई थी। गांधी जी ने कहा था कि आजादी की लड़ाई के बाद कांग्रेस पार्टी को खत्म कर देना चाहिए, लेकिन सत्ता के लालच में उनके नेता कांग्रेस पार्टी चलाते रहे और आपकी यात्रा लेफ्ट से राइट, राइट से लेफ्ट की ओर चली गई।
आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल से लेकर देश को तोड़ने वालों की भाषा बोलने लगे हैं। उन्होंने कहा कि 1952 में जनसंघ ने कहा था एक देश में दो विधान, दो निशान, दो प्रधान नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने तुष्टिकरण और वोटबैंक की राजनीति के लिए कानून बदल दिया था, लेकिन तीन तलाक को नहीं हटा सके। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तीन तलाक को समाप्त कर मुस्लिम बहनों को आजाद कर दिया।
#WATCH | Addressing the felicitation ceremony in Sirmaur, Himachal Pradesh, BJP national president JP Nadda says, "Congress is the party that came to fight for freedom. Gandhi had said that after the freedom struggle, the Congress party should be disbanded. But in your greed for… pic.twitter.com/O9SfZTyq5u
— ANI (@ANI) October 5, 2024
इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का शनिवार दोपहर को नाहन पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। जेपी नड्डा ने खुली जीप से कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नाहन कार्यालय का उद्धघाटन भी किया और देहरा जिला कार्यालय की उद्धघाटन पट्टिका का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर उनके साथ नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, सांसद सुरेश कश्यप उपस्थित रहे।
नहान मेडिकल कॉलेज का काम कांग्रेस सरकार के समय हुआ ठप : बिंदल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने अभिनंदन रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सुक्खू सरकार ने प्रदेश की जनता को झूठे सपने दिखाए, प्रदेश में ना महिलाओं को 1500 रुपये मिले ना किसानों-बागवानों का दूध बिका। बस हिमाचल में सुक्खू का झूठ बिका। बिंदल ने कहा कि केंद्र ने मेडिकल कॉलेज के लिए 265 करोड़ दिए और उसका काम तेज गति से चल रहा था, पिछले 22 महीने से जब से कांग्रेस की सरकार आई है तब से कॉलेज निर्माण का काम ठप हो गया है। अगर इसी प्रकार से इस मेडिकल कॉलेज का काम रुका रहा तो केंद्र से इस मेडिकल कॉलेज इसकी मान्यता समाप्त हो जाएगी, जिससे सिरमौर की जनता को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.