फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   jp nadda is coming to shimla.

आज शिमला पहुंचेंगे नड्डा, ये हैं तैयारियां

Sat, 15 Nov 2014 09:44 AM IST
Updated Sat, 15 Nov 2014 09:44 AM IST
विज्ञापन
jp nadda is coming to shimla.

केंद्र में मंत्री बनने के बाद पहली बार जगत प्रकाश नड्डा शनिवार को हिमाचल पहुंच रहे हैं। शनिवार को सुबह सात बजे चंडीगढ़ के हिमाचल भवन से उनके स्वागत का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


उनके भव्य स्वागत करने के लिए परवाणू से लेकर शिमला तक तोरणद्वार शुक्रवार शाम तक सजाए गए हैं। प्रदेश की राजधानी शिमला में भी भाजपा की ओर से भव्य स्वागत करने की तैयारी है।
विज्ञापन


नड्डा के केंद्रीय मंत्री बनते ही भाजपा के भीतर समीकरण बदलने लगे हैं। बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी नड्डा से जुड़ने लगे हैं। यही कारण है कि भाजपा की ओर से नड्डा के शानदार स्वागत करने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है शेड्यूल

jp nadda is coming to shimla.

कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को सुबह 7.30 बजे सिरमौर जिला के कार्यकर्ता हिमाचल भवन चंडीगढ़ में उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद 8.30 बजे नड्डा हिमाचल के लिए रवाना होंगे। वह सुबह नौ बजे परवाणू में प्रवेश करेंगे, जहां परवाणू और सोलन जिला के कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे।

10.45 बजे सोलन सर्किट हाउस में सम्मान समारोह होगा। दोपहर 12 बजे शोघी, शिमला ग्रामीण, 12.45 बजे शिमला स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचेंगे। विशेष यह है कि प्रदेश के पूर्व मंत्री और विधायक राजीव बिंदल चंडीगढ़ से लेकर शिमला तक के कार्यक्रम में उनके साथ मौजूद रहेंगे।

दोपहर तीन बजे नड्डा पीटरहाफ में आम जनता से मिलेंगे। वह 16 नवंबर को सुबह शिमला से बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

कौल सिंह भी मिलेंगे

jp nadda is coming to shimla.

हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कौल सिंह ठाकुर भी केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। इस दौरान उनकी ओर से नड्डा का स्वागत किया जाएगा।

साथ ही प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा की जाएगी। दो दिन पहले ही कौल सिंह ने उन्हें फोन पर मंत्री बनने की बधाई दी थी। नड्डा के केंद्रीय स्वास्थय मंत्री बनने से हिमाचल को भी काफी उम्मीदें है। आस लगाई जा रही है उनके मंत्री रहते हिमाचल को कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed