फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   JP Nadda invitation to public for PM Narendra Modi Rally

मोदी रैली की तैयारियों में अकेले डटे हैं नड्डा, नहीं पहुंचा इस खेमे का कोई बड़ा नेता

Sat, 30 Sep 2017 03:00 PM IST
रितेश गुलेरिया/अमर उजाला, बिलासपुर
रितेश गुलेरिया/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Sat, 30 Sep 2017 03:00 PM IST
विज्ञापन
JP Nadda invitation to public for PM Narendra Modi Rally

एम्स को लेकर एक बार फिर नड्डा और धूमल खेमे के बीच गुटबाजी सामने आ रही है। केंद्रीय मंत्री नड्डा बिलासपुर में अकेले मोर्चा संभाले हुए हैं। एम्स के शिलान्यास कार्यक्रम और मोदी की रैली की तैयारियों से अभी तक धूमल गुट सामने नहीं आया है।

विज्ञापन


पीएम नरेंद्र मोदी की 3 अक्तूबर को बिलासपुर में रैली है, लेकिन नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल, सांसद अनुराग ठाकुर और पार्टी अध्यक्ष सतपाल सत्ती और शांता कुमार जैसे वरिष्ठ नेताओं में से कोई भी कद्दावर नेता तैयारियों का जायजा लेने नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन


हालांकि, टिकट की चाह पालने वाले दूसरी पंक्ति के नेता जरूर नड्डा के दरबार में हाजिरी भर रहे हैं। एम्स के शिलान्यास को लेकर पूर्व में भाजपा के ही सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पठानिया की नड्डा से बंद कमरे में मुलाकात

JP Nadda invitation to public for PM Narendra Modi Rally
नूरपुर से पूर्व विधायक राकेश पठानिया - फोटो : File Photo

कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पार्टी के कद्दावर नेताओं का न पहुंचना कई सवाल खड़े कर रहा है।

उधर, मोदी की रैली के सह प्रभारी एवं भाजपा के प्रदेश सचिव त्रिलोक जंबाल का कहना है कि पार्टी के सभी लोग पीएम की रैली में भीड़ जुटाने में लगे हैं।

रैली के आयोजन के प्रभारी रणधीर शर्मा हैं। सहप्रभारी होने के नाते मैं भी रैली की तैयारियों में जुटा हूं। 

नूरपुर से पूर्व विधायक राकेश पठानिया भी बीते दिनों केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात कर चुके हैं। दोनों के बीच बंद कमरे में करीब 15 मिनट तक बातचीत हुई है।

हालांकि, पठानिया अभी पार्टी से बाहर चल रहे हैं, लेकिन किसी समय उन्होंने पार्टी से बाहर जाकर चुनाव जीता था। कभी धूमल के नजदीकी रहे पठानिया ने अब खेमा बदल लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed