फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   jobs in himachal, apply here.

हिमाचल में सरकारी नौकरी का मौका, यहां करें आवेदन

Sat, 18 Jul 2015 09:16 AM IST
Updated Sat, 18 Jul 2015 09:16 AM IST
विज्ञापन
jobs in himachal, apply here.

प्रदेश भर के युवाओं के लिए शिक्षा विभाग में नौकरी के द्वार खुले हैं। प्रदेश प्रारंभिक शिक्षा निदेशक शिमला ने सामान्य वर्ग से संबंधित भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए टीजीटी मेडिकल के 115 पद बैचवाइज आधार पर अधिसूचित किए हैं।

विज्ञापन


जिला रोजगार अधिकारी आरसी कटोच ने बताया कि भूतपूर्व सैनिकों के आश्रित सामान्य श्रेणी से बैच-2010 तक के 115 पद भरे जाने हैं। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता बीएससी मेडिकल के साथ बीएड तथा 60 प्रतिशत अंकों सहित हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ कर्मचारी चयन सेवाएं बोर्ड हमीरपुर या हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की ओर से आयोजित राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए सामान्य वर्ग से भूतपूर्व सैनिकों के आश्रित ही पात्र होंगे। इन पदों के लिए पात्र अभ्यर्थियों से अपील है कि वह 25 जुलाई तक अपने रोजगार कार्यालय से संपर्क करें। इससे पात्र उम्मीदवारों के नाम साक्षात्कार के लिए भेजे जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोलन आईटीआई में 20 को कैंपस इंटरव्यू

jobs in himachal, apply here.

वहीं, सोलन के उत्कृष्ट आईटीआई में 20 जुलाई को कैंपस इंटरव्यू होंगे। राजस्थान की एक निजी कंपनी साक्षात्कार लेगी। यह जानकारी आईटीआई प्रधानाचार्य शिवेंद्र डोगर ने दी। उन्होंने बताया कि कंपनी फिटर, मशीनिस्ट ट्रेडों के अभ्यर्थियों को मौका देगी।

8500 रुपये सीटीसी वेतन तथा अन्य भत्ते दिए जाएंगे। प्रत्याशी को अपने साथ शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, कार्य अनुभव प्रमाण पत्र और 2 फोटो साथ लाने होंगे। कंपनी ने 18 से 25 वर्ष आयु निर्धारित की है। उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार आधार पर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed