फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   jobs in himachal

दसवीं पास के लिए खुला नौकरियां का पिटारा

Mon, 21 Jul 2014 03:10 PM IST
Updated Mon, 21 Jul 2014 03:10 PM IST
विज्ञापन
jobs in himachal

राज्य बिजली विद्युत बोर्ड जूनियर टी मेटों के677 पदों पर खुद भर्ती करेगा। बोर्ड ने इसके लिए आवेदन मांग लिए हैं। लंबे समय के बाद इतने पदों पर बिजली बोर्ड में भर्ती की जा रही है।

विज्ञापन


इसके अलावा जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 100, जेई इलेक्ट्रिकल के 40 सहित अन्य कुल 200 पदों पर भर्ती के लिए राज्य अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड से अनुरोध करने की तैयारी है।
विज्ञापन


इसकी भी प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद है। ऐसे में युवाओं के पास नौकरी हासिल करने का बड़ा मौका है।

दसवीं पास युवा भी कर पाएंगे आवेदन

jobs in himachal

इसके लिए दसवीं पास युवा भी आवेदन कर पाएंगे। फॉर्म भरकर बोर्ड कार्यालय भेजने होंगे। इसके बाद आगामी प्रक्रिया शुरू होगी। जल्द ही इसके फॉर्म भी मुहैया करवाए जाएंगे। ये सारी प्रक्रिया चयन सेवा आयोग हमीरपुर के जरिए करवाने की तैयारी है।

इस समय बिजली बोर्ड में लंबे समय से हजारों पद खाली पड़े हैं। इन पदों को भरने के लिए बिजली कर्मचारियों की ओर से लगातार मांग की जा रही है, जिससे मौजूदा बिजली कर्मियों से दबाव को कम किया जा सके।

जुलाई के पहले सप्ताह में ही सरकार की चयन समिति ने बोर्ड में 884 पदों पर भर्ती करने के लिए अनुमति प्रदान कर दी थी। इसके तत्काल बाद बोर्ड के निदेशक मंडल की बैठक में भी सहमति बन गई। अब विद्युत बोर्ड की ओर से जूनियर टी मेट के 677 पदों पर भर्ती करने के लिए आवेदन मांगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed