{"_id":"19b5b2295e471fb6d2366e502588e3d7","slug":"job-fair-at-chamba","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ एक इंटरव्यू और मिल जाएगी नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर्फ एक इंटरव्यू और मिल जाएगी नौकरी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Thu, 17 Jul 2014 04:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला चंबा के सुंडला स्थित रोजगार कार्यालय में 21 जुलाई को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसका आयोजन बद्दी की बेस कारपोरेशन कंपनी की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसमें जिला भर के बेरोजगार युवा हिस्सा ले सकते हैं। कंपनी द्वारा विभिन्न प्रकार के 190 पद भरे जाने हैं। 18 से 30 वर्ष के बीच की उम्र के युवा रोजगार कार्यालय में पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा शैक्षणिक योग्यता जमा दो पास साथ में आईटीआई का कोर्स होना अनिवार्य है। इसमें प्रत्येक ट्रेड के युवा भाग ले सकते हैं। कंपनी द्वारा मौके पर ही युवाओं को ज्वाइनिंग लैटर दे दिए जाएंगे।
विज्ञापन
चयनित युवाओं को 5100 रूपये मासिक वेतन दिया जाएगा। रोजगार विभाग के कार्यालय प्रभारी राकेश् कुमार ने बताया कि रोजगार कार्यालय में पंजीकृत अधिक्तर युवाओं को काल लैटर जारी कर दिए गए हैं। जिन युवाओं को काल लैटर नहीं मिले हैं, वे भी साक्षात्कार में हिस्सा ले सकते हैं।