{"_id":"58f8321a4f1c1bde6b470ed3","slug":"jeep-falls-into-bsl-canal-at-mandi-five-youth-rescued","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएल नहर में एक और हादसा, स्थानीय युवकों ने बचाई 5 की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएल नहर में एक और हादसा, स्थानीय युवकों ने बचाई 5 की जान
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहर(मंडी)
Updated Thu, 20 Apr 2017 03:55 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल के जिला मंडी के थाना बल्ह के तहत चैलचौक से सुंदरनगर जा रही एक महेंद्रा जीप बग्गी के समीप बीएसएल नहर में गिर गई। हादसे में जीप में सवार पांच युवकों की जान बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन
स्थानीय युवक अगर साहस न दिखाते तो इस नहर में एक हफ्ते के भीतर दूसरा हादसा हो जाता। पुलिस के अनुसार बुधवार देर सांय बग्गी धनोटू भाखड़ा ब्यास नहर सड़क पर एक महेंद्रा जीप के अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई।
विज्ञापन
जीप में पांच युवक सवार थे जो चैलचौक में बारात से वापस सुंदरनगर लौट रहे थे। इस दौरान बग्गी से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर जब जीप पहुंची तो वह अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी जिससे जीप में सवार पांच युवक ब्यास नहर में गिर गए।
विज्ञापन
लोगों के सामने जब जीप नहर में गिरी तो में स्थानीय युवक प्रदीप कुमार और उनके सहयोगियों ने जीप के साथ गिरे युवकों को बचाने में अहम भूमिका निभाई। स्थानीय लोगों की मदद से ब्यास के पानी में जिंदगी और मौत से जूझ रहे युवकों को कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित नहर से निकाला गया।
पुलिस को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची। सभी युवक सुंदरनगर तहसील के रहने वाले बताए जा रहे हैं। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही एक कार भी इस नहर में गिरी थी जिसमें चार युवक अभी भी लापता है।