फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   JE Killed in Car Accident at Una.

खड़े टिप्पर से टकराई कार, जेई की मौत, पत्नी-बेटी समेत 3 घायल

Wed, 08 Feb 2017 08:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंब(ऊना)
ब्यूरो/अमर उजाला, अंब(ऊना) Updated Wed, 08 Feb 2017 08:51 AM IST
विज्ञापन
JE Killed in Car Accident at Una.

हिमाचल के ऊना के अंब उपमंडल के नंदपुर में पुल पर खड़े एक बजरी से लदे टिप्पर से कार टकरा जाने से कार चालक की मौत हो गई। हादसे में चालक के परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


मृतक की पहचान 50 वर्षीय रामपाल पुत्र पुरुषोत्तम निवासी कुठेड़ा खैरला के रूप में हुई है। जो चंडीगढ़ में बिजली बोर्ड में बतौर जेई कार्यरत था। पुलिस ने मामले के संदर्भ में केस दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रामपाल अपने परिवार के साथ कार में चंडीगढ़ जा रहे थे। ऊना-अंब मार्ग पर नंदपुर में मंगलवार सुबह करीब साढे़ पांच बजे कार अचानक टिप्पर से जा टकराई।  हादसे में रामपाल, उनकी पत्नी रीना, बेटी प्रीति (24) और श्यामलाल पुत्र चरणदास निवासी हीरानगर अंब गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने घायलों को मशक्कत के बाद टिप्पर में जा घुसी कार से निकाला। घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल अंब लाया गया। जहां रामपाल, श्यामलाल और रीना की गंभीर हालत का देखते हुए रेफर कर दिया। लेकिन रामपाल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अंब के डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ने कार चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।

दुर्घटना में मारे गए व्यक्ति के रिश्तेदार अंब के उपप्रधान धमेंद्र बिल्ला का कहना है कि उक्त टिप्पर पिछले दो तीन दिन से पुल पर खड़ा है। जिस कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। उन्होंने मामले की जांच किए जाने की मांग की है।

बाइक और कार की टक्कर से युवक की मौत, एक घायल

JE Killed in Car Accident at Una.

कांगड़ा के फतेहपुर थाना क्षेत्र फतेहपुर के जसूर तलवाड़ा रोड पर लौहारा में मोटरसाइकिल और स्विफ्ट कार की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई है, जबकि एक युवक जख्मी हो गया। हादसे में घायल युवक को इलाज के लिए फतेहपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार सोमवार देर शाम फतेहपुर से एक किलोमीटर दूर लौहारा में एक मोटरसाइकिल (अप्लाई फार) और स्विफ्ट कार (पीबी- 21 डी 1003) की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। मोटरसाइकिल सवार दो युवक सुरेश कुमार निवासी मुबारिकपुर और रोहित निवासी गगरेट जो कि रैहन से अंब ऊना जा रहे थे।

हादसे में घायल हो गए। घायलों को फतेहपुर अस्पताल ले जाया गया। जहां पर मोटरसाइकिल सवार युवक सुरेश कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए टांडा रेफर कर दिया। टांडा पहुंचने से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया।

दूसरे घायल युवक रोहित का इलाज फतेहपुर अस्पताल में चल रहा है। स्विफ्ट चालक गगन दीप (दसूहा) तलवाड़ा से रैहन की तरफ आ रहा था। पुलिस थाना फतेहपुर के प्रभारी मनोहर चौधरी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed