फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Jawalamukhi Temple Gupt Navratri concluded in Shaktipeeth Jwalamukhi

Jawalamukhi Temple: शक्तिपीठ ज्वालामुखी में गुप्त नवरात्रि का समापन, पुजारियों ने डाली यज्ञशाला में पूर्णाहुति

Mon, 15 Jul 2024 02:37 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी (कांगड़ा)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 15 Jul 2024 02:37 PM IST
सार

सोमवार नवमी को शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में आठ दिन से चल रहे गुप्त नवरात्रि का पूर्णाहुति के साथ समापन किया गया।

विज्ञापन
Jawalamukhi Temple Gupt Navratri concluded in Shaktipeeth Jwalamukhi
हवन यज्ञ करते न्यास सदस्य व पुजारी वर्ग, अधिकारीगण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विश्वविख्यात शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में विश्व कल्याण व विश्व शांति के लिए आठ दिन से चल रहे गुप्त नवरात्रि का सोमवार नवमी को विधिवत पूर्णाहुति के साथ समापन किया गया। इसके साथ ही एक श्रद्धालु तिलक शर्मा, निवासी कानपुर जिनकी माता ज्वाला कुल देवी हैं ने ज्वाला माता के दरबार मे 100 क्विंटल रंग बिरंगे सुंगधित देशी विदेशी फूलों से दरबार की सजावट की और माता के दरबार मे रौनक ला दी। इसके साथ ही माता ज्वाला के प्रकटोत्सव के बाद सोमवार को पूर्णाहुति के बाद पुजारी वर्ग द्वारा विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया।

विज्ञापन


कन्या पूजन व प्रसाद बांट कर गुप्त नवरात्रि का समापन
यज्ञ शाला में विधायक संजय रत्न, ऋतु रत्न, तहसीलदार मनोहर लाल शर्मा, अधिवक्ता सर्वेश रत्न, मंदिर न्यास सदस्यों पुजारी अविनेद्र शर्मा, दिव्यांशु भूषण दत्त, जितेश शर्मा, शैलेन्द्र, उदय शंकर, कपिल शर्मा, अश्वनी कुमार व पुजारी वर्ग ने वैदिक मंत्रों से हवन यज्ञ किया। इसके बाद विधायक संजय रत्न व तहसीलदार व न्यास सदस्यों ने कन्या पूजन व प्रसाद बांट कर गुप्त नवरात्रि का समापन किया।
विज्ञापन


'विश्व में शांति व जनकल्याण की भावना हो'
न्यास सदस्य पुजारी अविनेद्र शर्मा ने बताया कि इन गुप्त नवरात्रि में गणपति, गायत्री, बटुक भैरव का 5 लाख व ज्वालामुखी मूल मंत्र का सवा 11 लाख  की संख्या में जाप किया गया। इसके साथ दुर्गा सप्तशती के 100 पाठ भी किए गए और आज दशांश हवन यज्ञ करके पूर्णाहुति के साथ सभी जप पाठ का समापन किया गया। उन्होंने बताया कि मां के आशीर्वाद से विश्व में शांति व जनकल्याण की भावना हो इसी उद्देश्य की कामना के लिए यह अनुष्ठान किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक संजय रत्न ने की ये प्रार्थना
विधायक संजय रत्न ने गुप्त नवरात्रि के समापन के लिए सभी का धन्यवाद किया और माता से प्रार्थना की विश्व का कल्याण हो और सभी के मंगल कार्य हों और माता ज्वाला सभी की मनोकामना पूर्ण करें और सभी पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें। आज माता ज्वाला मंदिर शयन भवन में देवी भागवत कथा का भी पूर्णहुति के साथ समापन किया गया।

हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया माता का प्रकटोत्सव 
मंदिर अधिकारी व तहसीलदार मनोहर लाल शर्मा ने बताया नवरात्रि में यात्रियों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा गया और माता का प्रकटोत्सव हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। उन्होंने समस्त स्टाफ, न्यास सदस्यों व पुजारी वर्ग का भी सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया और बताया माता ज्वाला के प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed