{"_id":"56e6376c4f1c1b27578b4569","slug":"jammu-road-connectivity-to-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर से अब सीधे जुड़ेगा चंबा, कम होगा सौ किमी सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर से अब सीधे जुड़ेगा चंबा, कम होगा सौ किमी सफर
धर्मेंद्र पंडित/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 14 Mar 2016 09:32 AM IST
सार
- लंगेरा से जेएंडके बॉर्डर खुंडी मनाल तक बनेगी डबल लेन सड़क
- करीब 100 किलोमीटर तक कम हो जाएगी चंबा से जम्मू की दूरी
- जेएंडके से मणिमहेश पहुंचना होगा आसान, धार्मिक पर्यटन बढ़ेगा
- सड़क बनने से सेना को भी मिल जाएगा एक और वैकल्पिक मार्ग
विज्ञापन
सड़क
- फोटो : डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंबा अब सड़क के जरिए सीधे जम्मू-कश्मीर से जुड़ने जा रहा है। जम्मू पहुंचने के लिए वाया पठानकोट जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। करीब 100 किलोमीटर तक सफर भी कम हो जाएगा। जेएंडके से मणिमहेश पहुंचना भी आसान होगा।
विज्ञापन
हिमाचल सरकार जम्मू एंड कश्मीर बॉर्डर के लिए 13 किलोमीटर डबल लेन सड़क बनाएगी। यह सड़क चंबा के लंगेरा से जेएंडके बॉर्डर खुंडी मनाल तक बनेगी। इसके लिए टेंडर आमंत्रित कर दिए गए हैं। पठानकोट और बणी के बाद जम्मू बॉर्डर के लिए यह तीसरी सड़क होगी। इस सड़क के बनने से सेना को एक और वैकल्पिक मार्ग मिल जाएगा।
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने इस प्रोजेक्ट के लिए राशि जारी कर दी है। अभी चंबा के लंगेरा से जेएंडके बॉर्डर खुंडी मनाल तक कच्चा रास्ता है। इसे डबल लेन करने के लिए केंद्र को बजट जारी करने के लिए प्रस्ताव भेजा था, जिसे केंद्र सरकार ने मंजूर कर पैसा जारी कर दिया है। विभाग की मानें तो जेएंडके ने खुंडी मनाल तक अपनी सड़क को डबल लेन करने का काम पूरा कर दिया है।
विज्ञापन
ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन- लोक निर्माण विभाग ने 15 मार्च 10 बजे तक ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। 16 मार्च को निविदाएं बंद हो जाएंगी। 12 अप्रैल को 11 बजे टेंडर खुलेंगे।
730 दिन में बनेगी सड़क- इस सड़क पर 24,59,29,916 रुपये की राशि खर्च की जाएगी। लोक निर्माण विभाग ने 730 दिन में सड़क का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा है। 5000 रुपये के साथ कोई भी कंपनी टेंडर में भाग ले सकेगी। यह टेंडर लोक निर्माण विभाग सलूणी डिविजन कार्यालय में खोले जाएंगे।
लोक निर्माण विभाग ने सड़क के लिए टेंडर किए हैं। आम लोगों और सेना के लिए यह सड़क महत्वपूर्ण है। -नरेंद्र चौहान, एसीएस लोनिवि