फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Jammer will be installed in exam centers for every recruitment exam in Himachal

नकल पर नकेल: हिमाचल में हर भर्ती के लिए परीक्षा केंद्रों में लगेंगे जैमर

Tue, 27 Aug 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh प्रखर दीक्षित, अमर उजाला, शिमला
प्रखर दीक्षित, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 27 Aug 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
Jammer will be installed in exam centers for every recruitment exam in Himachal

हिमाचल में सरकारी नौकरी के लिए होने वाली हर लिखित परीक्षा के सेंटर में अब जैमर लगाए जाएंगे। सोमवार को एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद सरकार ने राज्य लोक सेवा आयोग और प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन


यह कदम हिमाचल पुलिस की लिखित परीक्षा के दौरान फर्जी परीक्षार्थियों और नकल के लिए उपकरणों का सहारा लेने की बात सामने आने के बाद उठाया गया है।

माना जा रहा है कि सरकार अब सूबे में होने वाली भर्तियों में नकल की हर संभावना को शून्य करने के लिए यह कवायद करने जा रही है। सोमवार को सचिवालय में अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह मनोज कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई।

विज्ञापन

इसमें पुलिस के अलावा सीआईडी, शिक्षा बोर्ड, प्रदेश लोक सेवा आयोग और कर्मचारी चयन आयोग के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में पहले तो दोनों आयोगों की भर्तियों के दौरान लिखित परीक्षा को अपनाई जाने वाली वर्तमान व्यवस्था की समीक्षा की गई।

सूत्रों की मानें तो बैठक में इस बात से दोनों संस्थान इंकार नहीं कर सके कि मुस्तैदी के बावजूद जिस तरह पुलिस की भर्ती में फर्जी परीक्षार्थी घुस गए उस तरह की गड़बड़ी उनकी परीक्षाओं में न हुई हो। हालांकि, पुलिस जांच अभी जारी है, लेकिन भविष्य की परीक्षाओं में पारदर्शिता के लिए बैठक में कई फैसले लिए गए।

अब दोनों आयोग की परीक्षाओं के दौरान परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाए जाएंगे। परीक्षा के दौरान जिला प्रशासन व पुलिस भी तैनात की जाएगी। परीक्षा देने वाले हर अभ्यर्थी की बड़ी फोटो अटेंडेंस शीट और एडमिट कार्ड दोनों जगह लगेगी। इससे फर्जी परीक्षार्थी की पहचान करने में आसानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed