फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Jamabandi of land will be available online for banks to sanction loans

लोगों को नहीं लगाने होंगे चक्कर, बैंक तक अब ऑनलाइन पहुंचेगी जमाबंदी

Mon, 16 Jul 2018 12:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 16 Jul 2018 12:47 PM IST
विज्ञापन
Jamabandi of land will be available online for banks to sanction loans

जमीन पर लोन लेने से पहले जमाबंदी हासिल करने के लिए लोगों को अब राजस्व व बैंक अधिकारियों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। बैंक में लोन के लिए जमीन की जानकारी देने के बाद ऑनलाइन ही बैंक जमाबंदी के लिए राजस्व विभाग को आवेदन कर देंगे। इसके बाद राजस्व अधिकारी भी ऑनलाइन जमीन के विवरण के साथ जमाबंदी जारी कर देंगे।

विज्ञापन


राजस्व विभाग ने बैंकों और एनआईसी के साथ मिलकर इसके लिए नया पोर्टल तैयार किया है। अभी तक बैंक से जमीन पर लोन लेने के लिए लोगों को बैंकों और राजस्व अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ते थे।
विज्ञापन


बैंक में लोन के आवेदन के बाद आवेदक को पटवारी से जमाबंदी लानी होती थी। इसमें यह विवरण होता था कि जमीन कितनी है, किसके नाम है और उस पर पहले से कोई लोन तो नहीं है। जमाबंदी के लिए लोगों के लेखपालों के कई दिन चक्कर काटने पड़ते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को नहीं लगाने होंगे राजस्व अधिकारी के चक्कर

Jamabandi of land will be available online for banks to sanction loans

इसके बाद इसे बैंक में जमा कराना होता था जिसके आधार पर बैंक लोन रिलीज करते थे। लोगों की इसी दिक्कत को देखते हुए राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाने पर चर्चा हुई।

इसके बाद राजस्व विभाग ने बैंकों और एनआईसी के साथ मिलकर ऑनलाइन चार्ज बनाने के लिए पोर्टल तैयार किया। अब लोन के आवेदन के बाद बैंक ऑनलाइन ही राजस्व विभाग को जमाबंदी के लिए आवेदन कर देगा।

इसके बाद राजस्व विभाग भी ऑनलाइन ही संबंधित जमीन पर अपनी टिप्पणी कर देगा। राजस्व विभाग के निदेशक देवा सिंह नेगी ने बताया कि इस प्रक्रिया के लागू होने से लोगों को अब परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed