फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal rain 68 roads closed 16 power transformers affected

हिमाचल में बारिश का असर: 68 सड़कें बंद, 16 बिजली ट्रांसफार्मर ठप; मंडी सबसे ज्यादा प्रभावित

Fri, 28 Aug 2026 10:59 AM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 28 Aug 2026 10:59 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण शुक्रवार सुबह तक 68 सड़कें बंद रहीं। मंडी में सबसे ज्यादा 28 और कुल्लू में 16 सड़कें प्रभावित हैं। प्रदेश में 16 बिजली ट्रांसफार्मर और एक जलापूर्ति योजना भी बाधित हुई है। सरकारी रिपोर्ट के अनुसार मानसून सीजन में अब तक आपदा से 103 लोगों की मौत हुई है, जबकि सड़क हादसों में 144 लोगों की जान गई है।

विज्ञापन
himachal rain 68 roads closed 16 power transformers affected
हिमाचल मानसून 2026 - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मानसून की बारिश का असर लगातार देखने को मिल रहा है। बारिश और भूस्खलन के कारण शुक्रवार सुबह तक प्रदेश में 68 सड़कें बंद रहीं। इसके अलावा 16 बिजली वितरण ट्रांसफार्मर (DTR) प्रभावित हुए हैं, जबकि एक जलापूर्ति योजना भी बाधित हुई है। यह स्थिति राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (SEOC) की 28 अगस्त 2026 सुबह 10 बजे की रिपोर्ट में सामने आई है।
विज्ञापन


सरकारी रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान सड़क बंद होने के मामलों में मंडी जिला सबसे आगे रहा। यहां कुल 28 सड़कें बंद हैं। इसके बाद कुल्लू में 16, कांगड़ा में सात और सिरमौर में छह सड़कें प्रभावित हैं। ऊना में चार, चंबा और शिमला में तीन-तीन तथा लाहौल-स्पीति में एक सड़क बंद दर्ज की गई है।
विज्ञापन


मंडी में सबसे ज्यादा सड़कें बंद
मंडी जिले में सिराज उपमंडल की 21 सड़कें प्रभावित हुई हैं। इसके अलावा सुंदरनगर में एक, सरकाघाट में तीन और थलौट में तीन सड़कें बंद हैं। कुल मिलाकर जिले में 28 सड़कें यातायात के लिए प्रभावित हैं। कुल्लू जिले में भी बारिश ने सड़कों को खासा प्रभावित किया है। रिपोर्ट के मुताबिक कुल्लू उपमंडल में आठ, बंजार में दो, आनी में दो और निरमंड में चार सड़कें बंद हैं। जिले में एक बिजली ट्रांसफार्मर भी बाधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई जिलों में बिजली आपूर्ति प्रभावित
सड़क बंद होने के साथ बिजली व्यवस्था पर भी असर पड़ा है। राज्य में कुल 16 डीटीआर प्रभावित हुए हैं। इनमें चंबा में चार, मंडी में छह, सिरमौर में पांच और शिमला में एक डीटीआर बाधित बताया गया है। राज्य स्तर पर एक जलापूर्ति योजना भी बाधित हुई है। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र की रिपोर्ट में कुल 68 सड़कें, 16 डीटीआर और एक जलापूर्ति योजना प्रभावित होने की पुष्टि की गई है।

मानसून में अब तक 103 लोगों की मौत
सरकार की संचयी मानसून क्षति रिपोर्ट के अनुसार 30 जून से 27 अगस्त 2026 तक प्रदेश में आपदा से 103 लोगों की मौत दर्ज की गई है। इनमें भूस्खलन, बाढ़, डूबने, बिजली गिरने, आग, सांप के काटने, करंट लगने, पेड़ या चट्टान से गिरने समेत अन्य कारण शामिल हैं।

जिलेवार आंकड़ों में चंबा में 13, कांगड़ा में 16, कुल्लू में नौ, मंडी में 10, शिमला में 15 और सिरमौर में 14 मौतें दर्ज की गई हैं। इसके अलावा सड़क हादसों में प्रदेशभर में 144 मौतें दर्ज की गई हैं। सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक मानसून सीजन में अब तक प्रदेश को कुल 1,18,374.94 लाख रुपये का नुकसान दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed