फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   irrigation schemes issue raised in himachal assembly budget session

हिमाचल विधानसभा सत्रः पेयजल स्कीमों पर मंत्री-विधायक आमने-सामने

Tue, 13 Mar 2018 09:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Tue, 13 Mar 2018 09:32 AM IST
विज्ञापन
irrigation schemes issue raised in himachal assembly budget session
ramlal thakur

उठाऊ पेयजल योजनाओं की सही जानकारी न मिलने पर कांग्रेस विधायक और आईपीएच मंत्री में ठन गई। बिलासपुर जिले में उठाऊ पेयजल योजनाओं की सही जानकारी न मिलने पर कांग्रेस विधायक और आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह आमने सामने हो गए। 

विज्ञापन


नयनादेवी के विधायक रामलाल ठाकुर ने जिले में पानी की किल्लत को लेकर पेयजल योजनाओं का मामला उठाया। उनके विस क्षेत्र में पांच टैंक बनाए गए हैं, लेकिन स्कीमों से इनमें पानी नहीं डाला गया। जिस एक टैंक में पानी डाला गया है, उसमें नयनादेवी से पौने इंच का पाइप लगाया है। 

विज्ञापन

प्रश्न के उत्तर में मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर बोले

irrigation schemes issue raised in himachal assembly budget session

प्रश्न के उत्तर में मंत्री बोले - उठाऊ पेयजल योजना के बैहल, स्वाहण और री स्रोत में पानी कम होने से पहले ही इन्हें अपग्रेड किया गया। इस पर विधायक रामलाल ठाकुर ने आरोप लगाया कि मंत्री जो जवाब दे रहे हैं, वह प्र्रश्न का सही उत्तर नहीं है। 

विभाग के अधिकारी गलत सूचना देकर मंत्री को गुमराह कर रहे हैं। इस पर मंत्री बोले - अभी मेरे पास यही सूचना है, जो सूचना मुझे दी गई है मैं वही बता रहा हूं। अगर यह सूचना गलत है तो संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई होगी। उन्होंने सदन में ही इस मामले की जांच के आदेश दे दिए। 

सूखने लगे पेयजल स्रोत
आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में पेयजल स्रोत सूखने लगे हैं। बारिश कम होने से स्रोतों में पानी कम हो गया है। आने वाले समय में स्थिति और भी गंभीर होने वाली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed