{"_id":"0d71078fc5acbcbd7d3909e687980a9e","slug":"investors-not-interested-for-ropeway-project-in-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में रोप वे बनाने को तैयार नहीं निवेशक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में रोप वे बनाने को तैयार नहीं निवेशक
ब्यूरो/अमर उजाला, अनिमेष कौशल
Updated Sun, 22 Nov 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में रोप वे बनाने को निवेशक तैयार नहीं हैं। राज्य सरकार की ओर से तीन रोप वे के निर्माण के लिए दूसरी बार आमंत्रित किए गए टेंडरों में किसी भी निवेशक ने दिलचस्पी नहीं दिखाई है।
विज्ञापन
राज्य सरकार ने पर्यटन विकास बोर्ड के माध्यम से 13 अक्तूबर और 16 नवंबर को धर्मशाला के भागसूनाग से त्रियुंड, टोबा से नैणादेवी और शाहतलाई से दियोटसिद्ध तक प्रस्तावित रोप वे के निर्माण के लिए टेंडर आमंत्रित किए थे, लेकिन इन दोनों तारीखों में किसी भी निवेशक ने आवेदन नहीं किया।
विज्ञापन
निवेशकों की इस बेरुखी से प्रदेश में पर्यटन के विकास और यातायात के नए साधन शुरू करने की योजना को बड़ा झटका लगा है। राज्य सरकार ने कैबिनेट की बैठक में प्रदेश में पांच रोप वे के निर्माण की योजना तैयार की है। दो रोप वे के प्रोजेक्ट का काम तो सरकार ने आवंटित कर दिया है।
विज्ञापन
इसमें पलचान से रोहतांग और धर्मशाला रोप वे प्रोजेक्ट शामिल हैं। शेष तीन रोप वे सिरे नहीं चढ़ पा रहे हैं। इन रोप वे के निर्माण से हिमाचल में पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलेगा। वादियों से होकर गुजरने वाले इन रोप वे पर सफर करने का अलग ही एहसास होगा।
इसके अलावा हिमाचल की सर्पीली सड़कों की चढ़ाई-उतराई से होने वाली थकान से भी लोगों को निजात मिलेगी। चंद मिनटों में रोप वे के माध्यम से सफर हो सकेगा। प्रदेश के अनछुए पर्यटक स्थलों से भी लोग रूबरू हो सकेंगे।
उपाध्यक्ष पर्यटन विकास बोर्ड मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने कहा कि प्रदेश में तीन जगह रोप वे के निर्माण के लिए दो बार टेंडर किए गए हैं लेकिन किसी भी कंपनी ने आवेदन नहीं किया। बोर्ड जल्द ही नए सिरे से टेंडर आमंत्रित करेगा।
शिमला बाईपास से रिज तक बनेगा रोप वे- राजधानी शिमला के प्रवेशद्वार से मुख्य शहर को जोड़ने वाले टूटीकंडी बाईपास से जोधा निवास (रिज मैदान) तक रोप वे का निर्माण कार्य जून 2016 में शुरू होगा। ढाई साल के भीतर प्रोजेक्ट पूरा किया जाएगा।
शिमला आने वाले सैलानियों के लिए यह रोप वे न सिर्फ आकर्षण का केंद्र बनेगा बल्कि टूरिस्ट सीजन में लगने वाले ट्रैफिक जाम से भी शहर के लोगों को राहत दिलाएगा। इस रोप वे निर्माण की अनुमानित लागत करीब 250 करोड़ है।