{"_id":"692c425ac6d435b3f20c4345","slug":"investigation-of-blood-sample-case-shimla-news-c-19-sml1002-640162-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लड सैंपल मामला : संदेह के दायरे में आईजीएमसी के कर्मी, कल होगी पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लड सैंपल मामला : संदेह के दायरे में आईजीएमसी के कर्मी, कल होगी पूछताछ
विज्ञापन
पुलिस सैंपल लेते पकड़ी महिला कर्मी, लैब कर्मचारी से करेगी पूछताछ, अस्पताल प्रबंधन को भी बुलाया
मामले में अस्पताल के कर्मचारी भी आए जांच के दायरे में
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के आईजीएमसी परिसर में निजी लैब की महिला कर्मी की ओर से मरीजों के ब्लड सैंपल लेने के मामले में अब अस्पताल के कर्मचारी भी जांच के दायरे में आ गए हैं। पुलिस ने शिकायतकर्ता, सैंपल लेते पकड़ी महिला कर्मी, संबंधित लैब कर्मचारी को मंगलवार को पूछताछ के लिए बुलाया है। तीनों पक्षों से एकसाथ पूछताछ करने की तैयारी है। इसके अलावा आईजीएमसी प्रबंधन को भी बुलाया गया है।
इस मामले में महिला कर्मी समेत कुल सात लोग शामिल बताए जा रहे हैं। साथ ही अंदेशा यह भी जताया जा रहा है कि अस्पताल कर्मचारियों की मिलीभगत से परिसर में यह खेल चल रहा था। हालांकि, इस मामले पर जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। अस्पताल से मिली शिकायत पर लक्कड़ बाजार पुलिस मामले की जांच कर रही है। अस्पताल में 27 नवंबर को निजी लैब की एक कर्मी को सैंपल लेते पकड़ा गया था। अस्पताल परिसर में चल रहे खेल को पकड़ने के लिए प्रशासन ने एक निजी लैब कर्मी को कॉल कर सैंपल लेने के लिए बुलाया था। इस पर एक महिला कर्मी सैंपल लेने पहुंची थी जिसे रंगे हाथ पकड़ लिया गया। अस्पताल प्रबंधन ने उससे पूछताछ की तो उसने परिसर में सैंपल लेने वाले अन्य सक्रिय लोगों के नाम और मोबाइल नंबर भी बताए। इस पूरे ब्योरे को वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव ने पूरा मामला आगामी कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंपा है। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।