फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Interviews for himachal government jobs in Class-III and Class-IV categories abolished

तृतीय-चतुर्थ श्रेणी भर्ती के इंटरव्यू खत्म, अब ऐसे होगा चयन

Thu, 20 Apr 2017 08:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 20 Apr 2017 08:41 AM IST
विज्ञापन
Interviews for himachal government jobs in Class-III and Class-IV categories abolished

हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरियों में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती के लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया को खत्म कर दिया गया है। मंगलवार को राज्य सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। 85 अंकों की लिखित परीक्षा होने की स्थिति में इंटरव्यू के स्थान पर अब 15 नंबर का मूल्यांकन होगा। ये मूल्यांकन अब 11 अलग-अलग बिंदुओं पर होगा। 

विज्ञापन


हिमाचल सरकार के मुख्य सचिव वीसी फारका के आदेश पर कार्मिक विभाग की ओर से बुधवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके मुताबिक तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की सीधी भर्ती के लिए साक्षात्कार लेने की प्रक्रिया को अब खत्म किया जा रहा है। इन पदों के लिए अब चयन लिखित परीक्षा और निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और असेसमेंट के आधार पर होगी। 

विज्ञापन

तृतीय श्रेणी के लिए ऐसे होगी असेसमेंट

Interviews for himachal government jobs in Class-III and Class-IV categories abolished
हिमाचल प्रदेश सरकार

15 अंकों की असेसमेंट में न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता को वेटेज के लिए प्राप्तांकों की प्रतिशतता 0.025 से गुणा होगी। उसी के आधार पर मूल्यांकन के नंबर मिलेंगे। उदाहरण के तौर पर किसी ने 50 फीसदी अंक लिए हों तो 50 को 0.025 से गुणा किया जाएगा। यानी 1.25 अंक मिलेंगे। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के आधार पर कुल अंक 2.5 मिलेंगे।

अधिसूचित या पिछड़े इलाके से संबंधित होने पर एक नंबर मिलेगा। भूमिहीन या एक हेक्टेयर से कम भूमि वाले एक नंबर मिलेगा। परिवार से कोई भी सदस्य नौकरी पर न हो तो इसके लिए एक नंबर दिया जाएगा। 40 फीसदी से अधिक विकलांगता पर भी एक नंबर मिलेगा। एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड और राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में मेडल मिलने पर एक नंबर दिया जाएगा।

सभी स्रोतों से परिवार की सालाना आमदनी 40 हजार से नीचे हुई तो दो अंक मिलेंगे। विधवा, तलाकशुदा, निराश्रित और एकल नारी को भी एक अंक दिया जाएगा। एक लड़की होने या अनाथ होने पर भी एक नंबर मिलेगा। किसी संस्थान से कम से कम छह महीने की ट्रेनिंग होने पर एक नंबर मिलेंगे। सरकारी या अर्द्धसरकारी नौकरी में अनुभव पर 2.5 प्रतिशत अंक मिलेंगे।

चतुर्थ श्रेणी के लिए ऐसे होगी असेसमेंट

Interviews for himachal government jobs in Class-III and Class-IV categories abolished

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता की प्रतिशतता की 85 अंकों में से ही गणना की जाएगी। मानो कि किसी उम्मीदवार को दसवीं में 50 प्रतिशत अंक मिले हों तो उसे 42.5 अंक दिए जाएंगे। अधिसूचित या पिछड़े इलाके से संबंधित होने पर एक नंबर मिलेगा। भूमिहीन या एक हेक्टेयर से कम भूमि वाले को दो नंबर मिलेगा। परिवार से कोई भी सदस्य नौकरी पर न हो तो इसके लिए 2.5 नंबर दिया जाएगा। 

40 फीसदी से अधिक विकलांगता पर भी एक नंबर मिलेगा। एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड और राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में मेडल मिलने पर एक नंबर दिया जाएगा। सभी स्रोतों से बीपीएल परिवार की सालाना आमदनी 40 हजार से नीचे हुई तो 2.5 अंक मिलेंगे। विधवा, तलाकशुदा, निराश्रित और एकल नारी को भी 1.5 अंक दिए जाएंगे। एक लड़की होने या अनाथ होने पर भी एक नंबर मिलेगा। सरकारी या अर्द्धसरकारी नौकरी में अनुभव पर 2.5 प्रतिशत अंक मिलेंगे।

विज्ञापन

31 मई तक पूरी करनी होगी इंटरव्यू प्रक्रिया

Interviews for himachal government jobs in Class-III and Class-IV categories abolished

अगर किसी पद के लिए लिखित परीक्षा हो चुकी हो तो ऐसी स्थिति में 31 मई 2017 तक इंटरव्यू के साथ चयन प्रक्रिया को पूरा करना होगा। अगर किसी पद के लिए लिखित परीक्षा नहीं हुई तो ऐसे में भर्ती करने वाली इकाइयों को अनुपूरक विज्ञापन जारी करना होगा, जिसमें स्पष्ट करना होगा कि इन पदों पर भर्ती के लिए अब साक्षात्कार नहीं होंगे। नई प्रक्रिया अपनानी होगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed