फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Interview dates fixed for JBT batchwise recruitment in hamirpur himachal

Hamirpur News: जेबीटी बैचवाइज भर्ती के लिए साक्षात्कार की तिथियां तय

Wed, 22 Feb 2023 10:39 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 22 Feb 2023 10:39 PM IST
सार

हमीरपुर जिले में जेबीटी के 41 खाली पद बैचवाइज भर्ती के माध्यम से भरे जाएंगे। इनके लिए 9 और 10 मार्च को प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। 

विज्ञापन
Interview dates fixed for JBT batchwise recruitment in hamirpur himachal
प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में जेबीटी के 41 खाली पद बैचवाइज भर्ती के माध्यम से भरे जाएंगे। इनके लिए 9 और 10 मार्च को प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कुलभूषण राकेश धीमान ने बताया कि 9 मार्च को जिला हमीरपुर के उम्मीदवारों और 10 मार्च को अन्य जिलों के उम्मीदवारों के साक्षात्कार लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आरएंडपी नियमों में योग्यता रखने जेबीटी/डीएड/डीएलएड/बीएड जेबीटी टेट पास करने वाले अभ्यर्थी इस चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। 

विज्ञापन


इन 41 पदों में जनरल वर्ग के 16 पद और जनरल ईडब्ल्यूएस के आठ पद हैं। इनके लिए वर्ष 2010 तक के बैच के पात्र अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जा रहा है। एससी के सात पदों के लिए वर्ष 2012 तक, एससी आईआरडीपी के दो पदों के लिए नए बैच तक, ओबीसी के दो पदों के लिए वर्ष 2012, ओबीसी आईआरडीपी के एक पद के लिए भी 2012 और एसटी के पांच पदों के लिए नए बैच तक के अभ्यर्थियों 
विज्ञापन

को साक्षात्कार के लिए बुलाया जा रहा है। 

 उपनिदेशक ने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुसार रोजगार कार्यालय में पंजीकृत अन्य जिलों के पात्र उम्मीदवार भी साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि आवेदन पत्र, आवश्यक दस्तावेजों और शैक्षणिक योग्यता से संंबंधित जानकारी उपनिदेशक कार्यालय की वेबसाइट डीडीईईहमीरपुर डॉट ओआरजी डॉट इन और प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट हिमाचल डॉट एनआईसी डॉट इन एलीमेंट्री एजुकेशन पर उपलब्ध करवा दी गई है। पात्र उम्मीदवार वेबसाइट से बायोडाटा फार्म डाउनलोड करके निर्धारित तिथि को साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed