फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   International Womens Day story of pradhan jabna chauhan

जबना के पीएम और अक्षय कुमार भी कायल, काम से मिली पहचान

Thu, 08 Mar 2018 11:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोहर(मंडी)
अमर उजाला ब्यूरो, गोहर(मंडी) Updated Thu, 08 Mar 2018 11:46 AM IST
विज्ञापन
International Womens Day story of pradhan jabna chauhan

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला की सिराजघाटी की थरजूण पंचायत की प्रधान जबना चौहान ने 22 वर्ष की उम्र में सामाजिक सरोकारों में मिसाल पेश की है। शराबबंदी और स्वच्छता के लिए सक्रिय जबना की मुहिम के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार भी मुरीद हैं।

विज्ञापन


महिला दिवस पर गुजरात के गांधी नगर में महिला सरपंचों के राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जबना को सम्मानित कर चुके हैं। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने जबना चौहान को अपनी फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा के प्रमोशन कार्यक्रम में गुड़ग़ांव बुलाकर सम्मानित किया।

विज्ञापन

असफसरशाही भी देती है काम की दाद

International Womens Day story of pradhan jabna chauhan

असफसरशाही भी जबना चौहान के काम की दाद देती है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी अपने निर्वाचन क्षेत्र की इस बेटी के कायल हैं। जबना ने एक वर्ष में स्वच्छता में जिला भर में प्रथम स्थान हासिल किया।

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह जबना को बेस्ट प्रधान का अवार्ड दे चुके हैं। चौहान ने शराबबंदी को अपनी पंचायत में लागू कर नाम कमाया। शराबबंदी लागू करने के लिए शिवरात्रि मेले में जबना चौहान को राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने मंडी में सम्मानित किया हैं।

चंडीगढ़ में एक अखबार के सम्मेलन में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह जबना को बेस्ट प्रधान के लिए सम्मानित कर चुके हैं। अपनी पंचायत के मझार गांव को प्रदेश का पहला बीमा गांव बनाया। शिमला में प्रदेश सरकार द्वारा बेस्ट प्रधान के लिए स्टेट अवार्ड दिया गया।

सफलता का राज

International Womens Day story of pradhan jabna chauhan

सफलता का राज : अपने माता पिता का आशीर्वाद और सहयोग।
प्रेरणा स्त्रोत: भाई, बहन और अंकल।
सफलता : प्रदेश में शराबबंदी लागू करने वाली पहली पंचायत बनाना।
भविष्य की योजनाएं : अपनी पंचायत को प्रदेश में नंबर एक पर ले जाना।
समाज में फैली कुरीतियों को दूर करना।
एनजीओ बनाकर प्रदेश में महिला सशक्तीकरण को सुदृढ़ करना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed