फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   International Womens Day Hamirpur District Story

Women's Day: ऐसा जिला जहां उच्च पदों पर महिला अधिकारियों का दबदबा

Thu, 08 Mar 2018 02:32 PM IST
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर Updated Thu, 08 Mar 2018 02:32 PM IST
विज्ञापन
International Womens Day Hamirpur District Story

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के विभिन्न विभागों में उच्च पदों पर महिला अफसरों का दबदबा है।

विज्ञापन


वर्तमान में जिला में आईपीएस अधिकारी, डीएसपी, सीएमओ, वन विभाग हेडक्वार्टर हमीरपुर में डीएफओ, वन निगम में डीएम, महिला एवं बाल विकास विभाग जिला कार्यक्रम अधिकारी, सीडीपीओ, बीडीओ, पुलिस इंस्पेक्टर, लोनिवि में जेई से लेकर अन्य पदों पर महिला अधिकारियों का कब्जा है।

जिला के भोरंज विधानसभा क्षेत्र से भी वर्तमान में एक महिला विधायक क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

International Womens Day Hamirpur District Story
बीडीओ अस्मिता ठाकुर

इन महिला अधिकारियों की प्रेरणा और जिला में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से लिंगानुपात को बढ़ाने के लिए चलाए जा रहे कल्याणकारी कार्यक्रमों व योजनाओं की बदौलत बेटियों के अनुपात में भी अच्छे परिणाम सामने आने लगे हैं।

वर्ष 2016 में शिशु लिंगानुपात 1000-953 था, जबकि जिले के छह ब्लाकों में अकेले टौणीदेवी ब्लॉक में बेटियों की संख्या बेटों से कहीं अधिक रही।

टौणीदेवी में 1000 के मुकाबले 1093 बेटियों ने जन्म लिया। वहीं वर्ष 2017 में जिला में शिशु लिंगानुपात का यह आंकड़ा 953 से बढ़कर वर्तमान में 956 पहुंच चुका है। प्रदेश का पूर्ण साक्षर जिला हमीरपुर अब महिला सशक्तीकरण की ओर अग्रसर हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन पदों पर ये महिलाएं दे रहीं सेवाएं

International Womens Day Hamirpur District Story
डीएफओ प्रीति भंडारी

सीएमओ डॉ. सावित्री कटवाल, आरएच हमीरपुर की चिकित्सा अधीक्षक डा. अर्चना सोनी, आईपीएस डॉ. आकृति शर्मा, डीएसपी रेणू शर्मा, इंस्पेक्टर रीता शर्मा, सीडीपीओ बंदना चौहान, सीडीपीओ मोनिका नांटा, बीडीओ अस्मिता ठाकुर, डीएफओ हेडक्वार्टर प्रीति भंडारी, वन निगम मंडल प्रबंधक संगीता चंदेल, रेंज ऑफिसर प्रीति पराशर, लोनिवि में जेई शिवानी शर्मा, नगर परिषद हमीरपुर की चेयरमैन सुलोचना देवी, नपं भोटा सर्वजीत कौर और नपं नादौन की अध्यक्ष रीना देवी समेत अन्य पदों पर महिलाओं का कब्जा है। दिलचस्प बात तो यह है कि जिला के अंतर्गत आते विधानसभा क्षेत्र भोरंज का प्रतिनिधित्व वर्तमान में विधायक कमलेश कुमारी कर रही हैं।

विज्ञापन

दो बार रहे एसपी की बेटी ने बतौर आईपीएस संभाला कार्यभार

International Womens Day Hamirpur District Story
डा. आकृति शर्मा

वर्ष 1999 से लेकर लंबे समय तक जिला में दो बार पुलिस अधीक्षक रहे आरएम शर्मा की बेटी डा. आकृति शर्मा ने हाल ही में जिला में बतौर प्रोबेशनर आईपीएस अधिकारी ज्वाइन किया है।

डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज एवं अस्पताल टांडा कांगड़ा से वर्ष 2010 में एमबीबीएस की पढ़ाई करने के बाद डॉ. आकृति शर्मा ने आईजीएमसी शिमला में वर्ष 2012 से 2013 तक सेवाएं दी हैं।

आईपीएस 2016 बैच की पुलिस अधिकारी डा. आकृति इससे पहले भारतीय रेलवे में भी बतौर असिस्टेंट सिक्योरिटी कमांडेंट सेवाएं दे चुकी हैं।

मूलत: ऊना जिला की रहने वाली डा. आकृति की स्कूल स्तर की पढ़ाई हमीरपुर में ही हुई है। उनके पिता आरएम शर्मा प्रदेश पुलिस विभाग से डीआईजी के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।

20 महिलाएं, दो संस्थाएं आज होंगी सम्मानित

International Womens Day Hamirpur District Story

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वीरवार को राजधानी शिमला के होटल पीटरहॉफ  में सुबह साढ़े नौ बजे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर महिला विकास प्रोत्साहन योजना के लिए कला संस्कृति एवं सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली चार महिलाओं और दो संस्थाओं को 21-21 हजार रुपये नकद देकर सम्मानित करेंगे।

सामकेतिक बाल विकास सेवाओं के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली 16 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पांच-पांच हजार रुपये नकद के तौर पर देकर राज्य स्तरीय पुरस्कार देंगे। महिला एवं बाल विकास विभाग के निदेशक हंस राज शर्मा ने बताया है कि शिमला की कंचन शर्मा, कुमारसेन की आरती निर्मोही और कुल्लू की कुमारी सीता देवी, मंडी के महिला मंडल कोटली, ऊना के हिमोत्कर्ष साहित्य, संस्कृति एवं जनकल्याण परिषद और मंडी के चच्योट की जवना चौहान को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में समैला (घुमारवीं)अनीता देवी, कलोनी (चुवाड़ी) कंचन कुमारी, कोटी (चंबा) रितेश बाला, कोहलवीं (टौणीदेवी) सरोज कुमारी, दाड़नू (धर्मशाला) पवना देवी, बरोट (फतेहपुर) स्वर्णा देवी, छुदोनाला (कल्पा) रतन जंगमो, सराच (कुल्लू) नृति देवी, रंगरीक (काजा) अनीता देवी, सरांडा (मंडी) प्रेमलता, दुल (चौंतड़ा) कंचना देवी, भगवतीनगर (शिमला) संतोष कुमारी, जगुनी (रामपुर) सुषमा कायथ, सोनल (शिलाई) सविता देवी, चुहुवाल (नालागढ़) किरण बाला और अंब (ऊना) मोनिका कुमारी को राज्य स्तरीय पुरस्कार दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed