{"_id":"6671b995e39777d7a40417be","slug":"international-shimla-summer-festival-300-women-performed-mahanati-on-mall-road-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव : मालरोड पर 300 महिलाओं ने डाली महानाटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव : मालरोड पर 300 महिलाओं ने डाली महानाटी
Tue, 18 Jun 2024 10:15 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 18 Jun 2024 10:15 PM IST
सार
अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव के चौथे और अंतिम दिन मालरोड पर महानाटी डाली गई। यहां करीब 300 महिलाएं नाटी पर एक साथ थिरकीं।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव के अंतिम दिन मालरोड पर महानाटी प्रस्तुत करती महिला मंडलों की सदस्य।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव के चौथे और अंतिम दिन मालरोड पर महानाटी डाली गई। मालरोड पर पुलिस गुमटी के पास करीब 300 महिलाएं नाटी पर एक साथ थिरकीं। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों और सिर पर ढाठू पहनकर महिलाओं ने नाटी डालकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। पर्यटक भी महिलाओं के साथ कदम से कदम मिलाने के लिए विवश हो गए।
विज्ञापन
पर्यटकों ने इस ऐतिहासिक पल को कैमरों में कैद किया। भाषा एवं संस्कृति विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित महानाटी में शिमला, मशोबरा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने भी भाग लिया। इसके अलावा सांस्कृतिक कला मंच ठियोग ने वाद्य यंत्रों की धुनों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस अवसर पर अनुपम कश्यप, अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा, जिला कार्यक्रम अधिकारी ममता पॉल भी नाटी में शामिल हुए।
विज्ञापन