फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   international seminar in kullu himachal

यहां अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में देश के 100 विद्वान पढ़ेंगे शोधपत्र

Thu, 01 Mar 2018 05:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कुल्लू
अमर उजाला ब्यूरो, कुल्लू Updated Thu, 01 Mar 2018 05:20 PM IST
विज्ञापन
international seminar in kullu himachal

मानव मूल्य को सामाजिक सरोकार से जोड़ने की पहल कुल्लू से हो रही है। इसके लिए राष्ट्रीय स्तर के विद्वान मंथन करेंगे। इस पर करीब 100 विद्वान शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे। 

विज्ञापन


रूपी सिराज कला मंच देवसदन कुल्लू में इसका आयोजन 3 और 4 मार्च करेगा। मानव मूल्य और सामाजिक सरोकार नामक विषय पर हो रही अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में दक्षिण कोरिया से डॉ. कोह जोंग किम बीज वक्ता के रूप में व्याख्यान देंगे। 
विज्ञापन


संगोष्ठी के मुख्य अतिथि वन मंत्री गोविंद ठाकुर तथा केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के कुलपति प्रो. कुलदीप चंद अग्निहोत्री विशिष्ट अतिथि होंगे। देशभर के लगभग 100 से अधिक साहित्यकार, अध्यापक एवं शोधार्थी अपने शोधपत्र पढ़ेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके उपरांत इसे पुस्तक का आकार भी दिया जाएगा। रूपी सिराज कला मंच के सचिव डॉ. दयानंद गौतम ने बताया कि मंच पश्चिमी हिमालय की एक साहित्यिक, लोक साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था है, जो 1984 में पंजीकृत हुई। 


अभी तक यह संस्था ग्रामीण, जिला, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनेक सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रम करवा चुकी है। संस्था की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि 2000 में तत्कालीन राज्यपाल विष्णुकांत शास्त्री ने साहित्यकार चंद्रशेखर बेवस की कृति बेवस साहित्य साधना का लोकार्पण कर उन्हें सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed