फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Inter college wrestling competition: Harish and Rahul won gold on day one

अंतर महाविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता: पहले दिन हरीश और राहुल ने जीता सोना

Wed, 08 Dec 2021 11:27 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 08 Dec 2021 11:27 PM IST
सार

 प्रतियोगिता में पहले दिन पुरुष वर्ग में 97 किलोग्राम भार वर्ग में गौतम कॉलेज हमीरपुर के हरीश कुमार ने स्वर्ण पदक, मंडी के आदित्य ठाकुर ने रजत पदक और एमएलएसएम सुंदरनगर के प्रज्ज्वल कुमार और पांवटा साहिब के पुष्पेंद्र कुमार ने कांस्य पदक हासिल किया। 

विज्ञापन
Inter college wrestling competition: Harish and Rahul won gold on day one
कुश्ती प्रतियोगिता(सांकेतिक)

विस्तार

हिमाचल प्रदेश अंतर महाविद्यालय महिला और पुरुष वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर में शुरू हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक राकेश जम्वाल ने किया। प्रतियोगिता में पहले दिन पुरुष वर्ग में 97 किलोग्राम भार वर्ग में गौतम कॉलेज हमीरपुर के हरीश कुमार ने स्वर्ण पदक, मंडी के आदित्य ठाकुर ने रजत पदक और एमएलएसएम सुंदरनगर के प्रज्ज्वल कुमार और पांवटा साहिब के पुष्पेंद्र कुमार ने कांस्य पदक हासिल किया। 125 किलोग्राम भार वर्ग में भटोली के राहुल भारद्वाज ने स्वर्ण, एमएलएसएम सुंदरनगर के मोहम्मद साजिद ने रजत पदक और ऊना के हर्ष लठ और हमीरपुर के कृष्ण कुमार ने कांस्य पदक पाया। विधायक राकेश जम्वाल ने कहा कि सुंदरनगर में खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने अनेक कदम उठाए हैं। एमएलएसएम कॉलेज में 50 लाख की लागत से स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निर्माण किया गया है। 12 करोड़ की लागत से पुंघ में इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार नई खेल नीति ला रही है। जिसे इसी माह से लागू किया जा रहा है। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. सीपी कौशल, डॉ. सुधीर शर्मा, लोकेश शर्मा और अनिल गुलेरिया भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


पावर लिफ्टिंग में प्रीति को स्वर्ण, रक्षित ने जीता रजत
कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के दो विद्यार्थियों ने प्रदेश पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन की ओर से करवाई गई  दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया। विश्वविद्यालय की छात्रा प्रीति भाटिया ने 56 किलोग्राम भार वर्ग की सब-जूनियर प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक और74 किलोग्राम भार वर्ग की जूनियर प्रतियोगिता में रक्षित वर्मा ने रजत पदक जीतकर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है।  विजेता छात्रों ने अपना सफलता का श्रेय कुलपति प्रो. हरींद्र कुमार चौधरी को दिया है। विजेताओं ने सफलता का श्रेय  छात्र कल्याण अधिकारी डॉ. विनोद शर्मा और प्रशिक्षक  निखिल गौतम को भी दिया। स्पर्धा में सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय के आतिथ्य एवं होटल प्रबंधन विभाग में अध्यापन कार्य कर रहे पंकज जम्वाल को बेस्ट रेफरी के सम्मान से नवाजा गया। कुलपति प्रो. हरींद्र कुमार चौधरी ने सभी विजेताओं को बधाई दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed