फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   installation of new lift at cart road shimla

मिलेगी बड़ी राहत, पांच करोड़ से यहां लगेगी नई लिफ्ट

Wed, 20 Jul 2016 11:40 AM IST
रामेश्वरी ठाकुर/अमर उजाला, शिमला
रामेश्वरी ठाकुर/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 20 Jul 2016 11:40 AM IST
विज्ञापन
installation of new lift at cart road shimla

सैलानियों और स्थानीय लोगों की आवाजाही के लिए शहर में लगी दो लिफ्टों का बोझ कम करने के लिए पर्यटन निगम एक और लिफ्ट लगाने जा रहा है। पुरानी लिफ्ट के साथ ही नई लिफ्ट का काम शुरू किया जाएगा। हालांकि, इस लिफ्ट की क्षमता पुरानी लिफ्टों से ज्यादा रहेगी। इसमें एक साथ बीस लोग आवाजाही कर सकेंगे।

विज्ञापन


पर्यटन निगम इसके लिए पांच करोड़ रुपये खर्च करने जा रहा है। निगम ने लिफ्ट स्थापित करने के लिए नक्शा तैयार कर लिया है और इसे मंजूरी के लिए नगर निगम को भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही लिफ्ट का काम शुरू कर दिया जाएगा। नई लिफ्ट लगने से पुरानी दोनों लिफ्टों पर बोझ कम होगा।
विज्ञापन


टूरिस्ट सीजन में लिफ्ट के पास पांव रखने को जगह नहीं मिलती है। नई लिफ्ट लगने से यहां लोगों को लंबी कतारों में खड़े रहने से भी निजात मिलेगी। पुरानी दो लिफ्टों की क्षमता आठ-आठ लोगों की है। कार्ट रोड से मालरोड तक यह लिफ्ट बनाई जाएगी। विभाग का कहना है कि लिफ्ट का निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। जमीन का अधिग्रहण कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नक्शा मंजूरी मिलते ही शुरू होगा काम

पर्यटन निगम की ओर से लिफ्ट का नक्शा एमसी को मंजूरी के लिए भेज दिया गया है। मंजूरी मिलते ही लिफ्ट का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। एक साल में लिफ्ट का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। लिफ्ट बनाने के लिए लगभग सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। - विजय शर्मा, महाप्रबंधक एचपीटीडीसी

पर्यटकों को लंबी लाइनों से मिलेगा छुटकारा
शहर में बढ़ रहे पर्यटक सीजन के बढ़ने से खासकर छुट्टी के दिन घूमने आए सैलानियों की तादात बढ़ जाती है। इसके चलते कार्ट रोड तक लंबी कतारें लगी रहती हैं। नई लिफ्ट के बनने से लोगों को राहत मिलेगी।

लिफ्ट का पास बनाओ और 40 फीसदी छूट पाओ

एचपीटीडीसी की लिफ्ट के मैनेजर दिलीप ठाकुर ने बताया कि रोजाना लिफ्ट में यात्रा करने वाले स्थानीय लोग पास बना सकते हैं।  लोगों से सामान्य फीस से 40 फीसदी किराया वसूला जाता है। पर्यटकों से 10 रुपये प्रति सवारी किराया वसूला जाता है, वहीं


जिनके पास बने हैं उन लोगों से 6 रुपये प्रति पास किराया लिया जाता है। उन्होंने बताया कि लोग साल भर में किसी भी समय पास बना सकते हैं। इस बारे में इच्छुक व्यक्ति टिकट काउंटर से जानकारी ले सकता है।

पास बनाने के लिए यह औपचारिकताएं

दो पासपोर्ट साइज फोटो
स्थायी पता प्रमाण
आने जाने का समय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed