फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   inspector will help in works of Cooperative societies in himachal

सहकारी सभाओं के कामकाज में अब मदद करेंगे इंस्पेक्टर, मंत्री ने की समीक्षा

Mon, 22 Feb 2021 08:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 22 Feb 2021 08:43 PM IST
विज्ञापन
inspector will help in works of Cooperative societies in himachal
सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश की सहकारी सभाओं के कामकाज में आने वाली परेशानियों को दूर करने में अब विभागीय इंस्पेक्टर मदद करेंगे। सोमवार को राज्य सचिवालय में सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने विभागीय कामकाज की समीक्षा करते हुए इंस्पेक्टरों को सोसायटियों के संपर्क में रहने और समय-समय पर इनके काम की जांच करने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन

भारद्वाज ने प्रदेश की सभी सोसायटियों के निर्धारित समय के भीतर चुनाव पूरे करवाने को कहा। उन्होंने कहा कि चुनाव को नियम मुताबिक पूरा करने में विभागीय अधिकारी और कर्मचारी सोसायटियों को मदद करें। उन्होंने विभाग में रिक्त पदों को जल्द भरने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


कहा कि पदोन्नति के मामलों में कोर्ट के आदेशानुसार कार्यवाही की जाए। मंत्री ने सभी सोसायटियों का कंप्यूटरीकरण करने, टैक्स क्रेडिट योजना को पूरा करने और आईसीडीपी योजनाओं की समीक्षा करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने रजिस्ट्रारों की अदालतों में लंबित ऋण वसूली के मामलों में तेजी लाने को कहा। अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऋण वसूली के लंबित केस जल्द निपटाए जाने चाहिए। उन्होंने अर्बन कोआपरेटिव बैंकों की समीक्षा करने को भी कहा। बैठक में रजिस्ट्रार कोआपरेटिव सोसायटी राजेश शर्मा सहित कई अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed