{"_id":"62055368350559597a2634a3","slug":"influx-of-relatives-comforters-setting-up-home-shimla-news-sml399211844","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद राकेश सिंह के घर लगा रहा लोगों का तांता, नहीं पहुंचा पार्थिव शरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद राकेश सिंह के घर लगा रहा लोगों का तांता, नहीं पहुंचा पार्थिव शरीर
शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
शहीद राकेश सिंह के पिता को वीरवार को संताबना देते मंडल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष करण जमवाल और भाजपा ?
- फोटो : Kangra
Link Copied
बैजनाथ (कांगड़ा)। उपमंडल के कंदराल गांव के लोअर महेशगढ़ के अरुणाचल के कमांग सेक्टर में बर्फीले तूफान के दौरान शहीद हुए राकेश सिंह का पार्थिव शरीर वीरवार को उसके गांव में नहीं पहुंच सका है। उधर, शहीद राकेश सिंह की पत्नी अंजलि को बुधवार देर शाम को घटना की सूचना दे दी गई थी। अंजलि वीरवार को अपने छह माह के बच्चे रियांश के साथ कमरे में बंद रही।
विज्ञापन
हालांकि अंजलि के मायके से आए परिजनों ने उसे सांत्वना दी है। शहीद के पिता पूर्व सैनिक जिगरी राम घर में आने वाले लोगों को अपनी भरी हुई आंखों से जानकारी देते रहे। शहीद की मां संध्या देवी पूरा दिन रोती बिलखती रही। घटना की सूचना मिलने के दूसरे दिन वीरवार को राकेश सिंह के रिश्तेदारों और क्षेत्र की राजनीतिक पार्टियों के नुमाइंदों का शहीद के घर पर तांता लगा रहा। पूर्व विधायक किशोरी लाल, लोक सेवा मंच के संयोजक तिलक राज, भाजपा की पदाधिकारी रविता भारद्वाज ने राकेश सिंह के घर में जाकर शहीद के माता-पिता को सांत्वना दी। शहीद राकेश सिंह के अंतिम संस्कार के लिए श्मशानघाट पर गांव के युवकों ने वीरवार को साफ सफाई का कार्य किया। दूसरी तरफ गांव के जाने वाले रास्ते को दुरुस्त करने के लिए लोक निर्माण विभाग की जेसीबी व मजदूर तैनात रहे। उल्लेखनीय है कि शहीद के घर को जाने वाला रास्ता को बराबर और दयनीय हालत में है और शहीद के पिता जिगरी राम रास्ते का कार्य करवाने के बाद उसका नामांकन सहित के नाम करने का आग्रह कर चुके हैं। एसडीएम सलीम आजम ने बताया कि शहीद राकेश सिंह के पार्थिव शरीर के शुक्रवार दोपहर तक आने की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।