फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   industry minister bikram singh statement over Mining lease

केंद्रीय मंत्री से उठाया खनन पट्टा धारकों को पर्यावरण स्वीकृति देने का मामला : बिक्रम

Wed, 12 Sep 2018 09:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 12 Sep 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
industry minister bikram singh statement over Mining lease

हिमाचल के उद्योग, श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से भेंट की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के सिरमौर जिले में पट्टे पर दी गई खानों के संदर्भ में खनन मालिकों को आ रही समस्याओं पर हस्तक्षेप करने का आग्रह किया।

विज्ञापन


उन्होंने मांग की है कि केंद्रीय मंत्री को इस मामले में व्यक्तिगत रूप से समीक्षा और हस्तक्षेप करना चाहिए और पर्यावरण स्वीकृति जो वन और पर्यावरण मंत्रालय ने रोक दी है।
विज्ञापन


इसकी बहाली पर विचार करना चाहिए। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को अवगत करवाया कि खनन पट्टे धारकों को केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने नोटिस जारी किए हैं, जिसके तहत पहले से प्रदान की गई पर्यावरण स्वीकृति पर रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

वांछित स्वीकृतियां विभिन्न सरकारी एजेंसियों से ली गई

industry minister bikram singh statement over Mining lease

ये लोग प्रदेश सरकार से विधिवत दी गई स्वीकृति के बाद खनन गतिविधियां चला रहे थे। स्वीकृतियां जारी करने से पूर्व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से भी वांछित स्वीकृतियां विभिन्न सरकारी एजेंसियों से ली गई थी।

पर्यावरण स्वीकृति से संबंधित मामले जो राष्ट्रीय हरित अधिकरण के 4 मई, 2016 को पारित आदेशों के बाद अनिवार्य मामलों में मंत्रालय के पास निर्णय के लिए लंबित पड़े थे।

हालांकि संबंधित पक्षों ने इन मुद्दों को समय रहते मंत्रालय से उठाया था। मंत्री ने कहा कि पर्यावरण और वन मंत्रालय की ओर से पर्यावरण स्वीकृति रोकने से खनन गतिविधियां में बंद होने की स्थिति उत्पन्न हो रही है।

इसके परिणामस्वरूप क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों के रोजगार का नुकसान हुआ है। इस कारण गरीबी, बेरोजगारी और गैर व्यवहार्य आर्थिक संसाधनों की उपलब्धता में कमी आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed