{"_id":"cee4ace05de053bee39c010c53879943","slug":"industrial-package-virbhadra-are-misleading-satti","type":"story","status":"publish","title_hn":"औद्योगिक पैकेज पर गुमराह कर रहे वीरभद्र : सत्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औद्योगिक पैकेज पर गुमराह कर रहे वीरभद्र : सत्ती
ब्यूराे अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 07 Jul 2014 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह हिमाचल में औद्योगिक पैकेज की बहाली और रेल विस्तार के मुद्दे पर गुमराह करने की राजनीति कर रहे हैं।
विज्ञापन
सत्ती ने कहा कि वीरभद्र सिंह दिल्ली जाकर केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली से 2020 तक औद्योगिक पैकेज बढ़ाने की बात कर रहे हैं। वह भूल रहे हैं कि प्रदेश की जनता की यादाश्त इतनी कमजोर नहीं है कि वह यह भूल जाए कि यह कांग्रेस की केंद्रीय सरकार थी जिसने हिमाचल का औद्योगिक पैकेज 2013 से पहले ही छीन लिया था।
विज्ञापन
उस समय वीरभद्र सिंह खुद केंद्रीय मंत्री थे। भाजपा ने उस समय भी कांग्रेस के नेताओं के साथ संयुक्त रूप से दिल्ली में जाकर औद्योगिक पैकेज की बहाली की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
धर्मशाला में शीतकालीन सत्र के दौरान औद्योगिक पैकेज की बहाली के लिए संयुक्त प्रस्ताव का भी कांग्रेस के विधायकों ने विरोध किया था और विधानसभा का बॉयकाट किया था।
ऐसे में वीरभद्र सिंह किस मुंह से केंद्रीय मंत्रियों के पास औद्योगिक पैकेज की बहाली की मांग कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने वायदा किया था कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो 6 महीने में औद्योगिक पैकेज दिलाएंगे, लेकिन विफल रहे।