फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Indu Verma arrived with a band baja, joined Congress in shimla

Shimla: बैंड-बाजे के साथ पहुंचीं इंदु वर्मा, विधिवत रूप से कांग्रेस में शामिल

Wed, 03 Aug 2022 07:13 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 03 Aug 2022 07:13 PM IST
सार

ठियोग से भाजपा की पूर्व नेता और पूर्व विधायक दिवंगत राकेश वर्मा की पत्नी इंदु वर्मा बुधवार को विधिवत रूप से कांग्रेस में शामिल हुईं। वह बैंड-बाजे और समर्थकों के साथ कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में पहुंचीं। 

विज्ञापन
Indu Verma arrived with a band baja, joined Congress in shimla
बैंड-बाजे के साथ पहुंचीं इंदु वर्मा - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ठियोग से भाजपा की पूर्व नेता और पूर्व विधायक दिवंगत राकेश वर्मा की पत्नी इंदु वर्मा बुधवार को विधिवत रूप से कांग्रेस में शामिल हुईं। वह बैंड-बाजे और समर्थकों के साथ कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में पहुंचीं। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश को विकास के मामले में कांग्रेस की नीतियां ही आगे ले जाने में सक्षम हैं। कांग्रेस के कार्यों पर अंगुली उठाने से पहले उन राजनीतिक दलों को अपना इतिहास देख लेना चाहिए, जो आज देश प्रदेश में राज कर रहे हैं। कांग्रेस के इस देश के निर्माण और विकास के योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि इंदु वर्मा की पृष्ठभूमि कांग्रेस विचारधारा की रही है। दिवंगत राकेश वर्मा छात्र संगठन एनएसयूआई से राजनीति में आए थे।

विज्ञापन


इंदु वर्मा के कांग्रेस में शामिल होने का वह स्वागत करती हैं। कहा कि भाजपा सरकार ने बागवानों के हितों के साथ खिलवाड़ किया है। कांग्रेस का कोई भी नेता हाईकमान के समक्ष बात रख सकता है। कांग्रेस सरकार बनते ही भेदभाव को दूर किया जाएगा। ठियोग हमेशा से कांग्रेस का गढ़ रहा है। वरिष्ठ नेता विद्या स्टोक्स ने लंबे समय तक इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। कांग्रेस की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करें। उन्होंने छह बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह को याद करते हुए कहा कि प्रदेश में वीरभद्र सिंह का ही विकास मॉडल काम करेगा। प्रदेशाध्यक्ष सहित सभा में उपस्थित विधायकों और अन्य नेताओं ने इंदु वर्मा का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन, विधायक रामलाल ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह, नंद लाल, रोहित ठाकुर, मोहन लाल, विक्रमादित्य सिंह और जिला कांग्रेस अध्यक्ष अतुल शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed