फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Indo-Tibetan Friendship Association said attempts are being made to malign the image of the Dalai Lama by tamp

धर्मशाला: भाजपा सांसद नामग्याल बोले- दलाईलामा पर आधारहीन और दुर्भावना से प्रेरित आरोप लगाना निराशाजनक

Sun, 16 Apr 2023 12:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 16 Apr 2023 12:00 AM IST
सार

 दलाईलामा पूरे विश्व में शांति और अहिंसा की स्थापना के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। बावजूद इसके दलाईलामा पर आधारहीन और दुर्भावना से प्रेरित आरोप लगाए गए हैं। उन पर इस तरह के आरोप लगाना निराशाजनक है। 

विज्ञापन
Indo-Tibetan Friendship Association said attempts are being made to malign the image of the Dalai Lama by tamp
तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा से मिले भाजपा सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल - फोटो : संवाद

विस्तार

लद्दाख से भाजपा सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल ने आध्यात्मिक गुरु दलाईलामा की छवि को खराब करने के लिए छेड़े गए अभियान की आलोचना की है। उन्होंने बयान जारी कर कहा कि दलाईलामा पूरे विश्व में शांति और अहिंसा की स्थापना के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। बावजूद इसके दलाईलामा पर आधारहीन और दुर्भावना से प्रेरित आरोप लगाए गए हैं। उन पर इस तरह के आरोप लगाना निराशाजनक है। हमें यह याद रखना चाहिए कि बौद्ध धर्म की शिक्षाएं शांति और अहिंसा के सिद्धांतों पर आधारित हैं। उनके खिलाफ इस तरह के आरोपों के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। संसार को और अधिक करुणामय और शांतिपूर्ण बनाने के लिए हमें आध्यात्मिक गुरु दलाईलामा के साथ मिलकर कार्य करना होगा।

विज्ञापन


नामग्याल ने कहा कि शांति, करुणा और बेहतर आपसी समझ को विकसित करने के लिए मैं तिब्बत के 14वें आध्यात्मिक गुरु दलाईलामा के प्रति विशेष आदर और कृतज्ञता प्रकट करता हूं। नालंदा परंपरा और तिब्बत की सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के लिए उनके उपदेश और अन्य प्रयास न केवल लद्दाख, बल्कि समूचे विश्व के लिए एक प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि आज दुनिया भर में उभर रहे संघर्ष और विभाजक रेखाएं समूची मानवता के कष्ट को बढ़ा रही हैं।
विज्ञापन


ऐसे समय में दलाईलामा का करुणा, प्रेम और सहानुभूति का संदेश और भी अधिक प्रासंगिक हो गया है। दलाईलामा आशा के एक ज्योतिपुंज की तरह सेवा कर रहे हैं। वह करुणा, एकता और प्रज्ञता के राशि पर बढ़ने के लिए हम सबका मार्गदर्शन कर रहे हैं। दलाईलामा के उपदेश हमें साझा मानवीय मूल्यों और आपसी जुड़ाव की पहचान करवाते हुए शांत और समरसतापूर्ण विश्व के निर्माण के लिए लगातार कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं। विश्व शांति के नेता के रूप में दलाईलामा ने शांति और न्याय की स्थापना के लिए जबरदस्त प्रतिबद्धता दिखाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed