फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   India will not import Stone Salt from Pakistan.

पाकिस्तान से बंद होगा इस चीज का आयात, हिमाचल करेगा सप्लाई

Sun, 09 Oct 2016 12:12 AM IST
हरीश चन्द्र/अमर उजाला, मंडी
हरीश चन्द्र/अमर उजाला, मंडी Updated Sun, 09 Oct 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
India will not import Stone Salt from Pakistan.

अब पाकिस्तान के कराची से हिमाचल सहित अन्य प्रदेशों में चट्टानी नमक का आयात नहीं होगा। शनिवार से मंडी के द्रंग की चट्टानी नमक खान का फिर से शुभारंभ होगा। भारत सरकार के उपक्रम हिंदोस्तान साल्ट लिमिटेड जयपुर ने द्रंग चट्टानी नमक खान में फिर से उत्पादन करने की योजना बनाई है।

विज्ञापन


हिंदोस्तान साल्ट लिमिटेड यहां 300 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट लगाने जा रही है। 2011 से बंद पड़ी गुम्मा नमक खान में 15 साल बाद फिर से नमक निकालने का कार्य शुरू होगा। द्रंग में नमक उत्पादन से अब पाकिस्तान के कराची से आने वाले चट्टानी नमक का आयात पूरी तरह बंद हो जाएगा।
विज्ञापन


रॉयल्टी का भुगतान न करने से बंद हुआ था उत्पादन
द्रंग नमक खान में हिंदोस्तान साल्ट लिमिटेड ने लगभग 50 साल पहले नमक उत्पादन शुरू किया था। जनवरी 2015 तक करीब 1500 मिट्रिक टन उत्पादन हर साल होता था। जनवरी 2015 में रॉयल्टी के भुगतान को लेकर खान को बंद कर दिया था। लगभग 15 साल बाद कंपनी ने सभी औपचारिकताएं पूरी कर फिर से नमक निकालने की हामी भरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब होगा खाने के नमक का भी उत्पादन

India will not import Stone Salt from Pakistan.

द्रंग की नमक खान में चट्टानी नमक के अलावा खाने के नमक का भी उत्पादन होगा। इसे देश के सभी राज्यों में विक्रय किया जाएगा। यहां के चट्टानी नमक का पहले लोग खाने में और पशुओं के लिए प्रयोग करते थे। खान बंद होने से लोग पाकिस्तान के कराची से आए नमक का प्रयोग करते थे। फिर से गुम्मा नमक खान शुरू होने से क्षेत्र में रोजगार का भी अवसर मिलेगा।

हिंदोस्तान साल्ट लिमिटेड के द्रंग नमक खान प्रबंधक विकास ठाकुर ने कहा कि आठ अक्तूबर को नमक खान का शुभारंभ किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सांसद राम स्वरूप शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर एवं डीसी मंडी संदीप कदम शिरकत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed