फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   India vs New Zealand Match Tickets

Ind vs Nz: सस्ती टिकटों के लिए करना होगा इंतजार

Tue, 11 Oct 2016 09:58 AM IST
राकेश भारद्वाज/अमर उजाला, धर्मशाला
राकेश भारद्वाज/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Tue, 11 Oct 2016 09:58 AM IST
विज्ञापन
India vs New Zealand Match Tickets

भारत-न्यूजीलैंड के बीच एक दिवसीय मैचों की सीरीज के धर्मशाला में होने वाले पहले मैच की टिकटों की बिक्री धर्मशाला स्टेडियम में शुरू हो गई है। हालांकि सस्ती टिकटों के लिए क्रिकेट प्रेमियों को अभी लंबा इंतजार करना पड़ेगा। धर्मशाला में होने वाले सीरीज के पहले मैच के लिए अभी बुक माई शॉ ने सस्ती टिकटों की बिक्री शुरू नहीं की है। 

विज्ञापन


हालांकि टिकटों की बिक्री के लिए कंपनी ने धर्मशाला स्थित क्रिकेट स्टेडियम में काउंटर लगा दिया है। सोमवार को क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में लगे टिकट काउंटर में 1500 से 6000 तक मूल्य की टिकटों की बिक्री कंपनी प्रतिनिधियों ने की। धर्मशाला में होने वाले सीरीज के पहले मैच को लेकर ईस्ट स्टैंड-1 और 2, वेस्ट स्टैंड-2, नॉर्थ अप्पर एडं लोअर स्टैंड के लिए 1500 रुपये टिकट का मूल्य रखा गया है।

विज्ञापन

 

जबकि ईस्ट स्टैंड-3 और वेस्ट स्टैंड-1 के लिए 2000, पवेलियन टेरेस 3000, क्लब लॉज का मूल्य 6000 रुपये निर्धारित है। वहीं कार्पोरेट बॉक्स में टिकट का मूल्य 10,000 रुपये रहेगा। कार्पोरेट बॉक्स और जनरल स्टैंड को छोड़कर उक्त सभी ब्लॉकों की ऑनलाइन और काउंटर में बिक्री कंपनी ने शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पहले दिन नहीं दिखा क्रेज
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में टिकटों की बिक्री के लिए लगाए गए काउंटर में टिकट खरीदने के लिए पहले दिन युवाओं ने कोई रुचि नहीं दिखाई है। दिन भर काउंटर में इक्का-दुक्का युवाओं ने ही टिकट खरीदी। इससे पूर्व धर्मशाला में हुए एक दिवसीय और टी-20 मैचों को लेकर काउंटर से टिकटों की खरीद के लिए युवा काफी उत्साह दिखाते थे। 

 

काउंटर लगने से एक दिन पहले कई युवा लाइनों में लग कर अपनी जगह संभाल लेते थे, लेकिन सोमवार को लगे काउंटर में युवाओं ने कोई उत्साह नहीं दिखाया। काउंटर के बाहर एक पुरुष और एक महिला पुलिस बल की जवान दिन भी ड्यूटी पर तैनात रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed