फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   india sri lanka t20 match in hpca stadium dharamshala

शेड्यूल जारी: धर्मशाला में खेले जाएंगे टी-20 सीरीज के निर्णायक मुकाबले

Thu, 17 Feb 2022 12:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 17 Feb 2022 12:04 PM IST
सार

24 फरवरी को लखनऊ में मैच खेलने के बाद 25 को दोनों टीमें धर्मशाला पहुंचेगी। इसी दिन दोनों टीमों को धर्मशाला स्टेडियम में अभ्यास कर शाम के समय पड़ने वाली ओस की भी स्थिति को ध्यान में रखना होगा। 

विज्ञापन
india sri lanka t20 match in hpca stadium dharamshala
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 26 और 27 फरवरी को होने वाले टी-20 मैच सीरीज के निर्णायक मुकाबले होंगे। बीसीसीआई ने भारत-श्रीलंका टी-20 मैचों का शेड्यूल अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट कर दिया है। टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 24 फरवरी को अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ में होगा। इसके बाद दो मैच धर्मशाला स्टेडियम में 26 और 27 को खेले जाएंगे।

विज्ञापन


लखनऊ में पहला मैच जीतने के बाद एक टीम को धर्मशाला में एक मैच जीतना होगा या फिर जो टीम धर्मशाला स्टेडियम में होने वाले दोनों मैच जीत लेती है तो सीरीज पर कब्जा जमा सकती है। धर्मशाला में होने वाले मैचों में दोनों टीमों को अपनी बल्लेबाजी के साथ फील्डिंग पर भी विशेष ध्यान देना होगा। 24 फरवरी को लखनऊ में मैच खेलने के बाद 25 को दोनों टीमें धर्मशाला पहुंचेगी। इसी दिन दोनों टीमों को धर्मशाला स्टेडियम में अभ्यास कर शाम के समय पड़ने वाली ओस की भी स्थिति को ध्यान में रखना होगा। 
विज्ञापन


बीसीसीआई ने अपडेट कर दी है वेबसाइट : सुमित
एचपीसीए सचिव सुमित कुमार शर्मा ने बताया कि अब बीसीसीआई ने धर्मशाला में 26 और 27 फरवरी को होने वाले मैचों को अपडेट कर दिया है। भारत-श्रीलंका में टी-20 मैचों की सीरीज के निर्णायक मैच धर्मशाला में होंगे। जो टीम धर्मशाला के दोनों मैचों में जीत हासिल करती है, वह सीरीज पर कब्जा जमा लेगी। धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में भारत श्रीलंका के बीच दोनों मैच शाम को सात बजे शुरू होंगे। इस दौरान दर्शकों की एंट्री बैन होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed