फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Inderpal will spent 18 months in minus 50 degree at south pole

माइनस 50 डिग्री तापमान में 18 महीने रहेगा देवभूमि का ये साइंटिस्ट

Thu, 27 Oct 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा) Updated Thu, 27 Oct 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Inderpal will spent 18 months in minus 50 degree at south pole
आम आदमी पार्टी नेता राजीव जम्बाल पालमपुर से अंटार्टिका जा रहे इंद्रपाल को सम्‍मानित करते हुए।

दक्षिणी ध्रुव अंटार्टिका के साउथ पोल में मिशन अंटार्टिका 36 साइंटिफिक एक्सपीडीशन नाम से अगले महीने होने जा रहा है। इसमें हिमाचल के पालमपुर उपमंडल की हंगलोह पंचायत निवासी इंद्रपाल भी भाग लेंगे। इंद्रपाल 18 महीने तक माइनस 50 डिग्री तापमान में रहेंगे।

विज्ञापन


इस मिशन के लिए पूरे देश भर से 24 लोगों को इस एक्सपीडिशन के लिए मिनिस्ट्री आफ अर्थ साइंस और नेशनल सेंटर फार अंटार्टिक एंड ओसियन रिसर्च ने चुना है। दल में सभी सदस्य साइंटिस्ट और चिकित्सक हैं। यह दल वहां पर भारतीय कैंप में वहां के जीवन और विज्ञान पर अनुसंधान करने जा रहा है। इंद्रपाल भारतीय सेना के संचार विभाग से सेवानिवृत्त हैं।

विज्ञापन

कठिन टेस्ट और साक्षात्कारों के बाद देश भर के 24 लोगों में से हुआ चयन

Inderpal will spent 18 months in minus 50 degree at south pole

इस मिशन में जाने के लिए उनका कठिन टेस्ट और साक्षात्कारों के बाद चयन हुआ है। इंद्रपाल दक्षिणी ध्रुव में इस दल को संचार एवं विद्युत तकनीक में मदद करेंगे। पत्रकार वार्ता में इंद्रपाल ने कहा कि इस दल के साथ जाने के लिए वह बहुत खुश हैं। इसके लिए भारत सरकार का धन्यवाद करते हैं।

उन्होंने कहा कि देश भर के 24 लोगों में उनका चयन होने से वह बहुत खुश है। उन्होंने कहा कि चुनौती भरे इस संघर्ष वाले दौरे में उन्हें जीवन में एक नया अनुभव होगा। इसे वह बखूबी निभाएंगे। उनके चयन पर आप नेता राजीव जंबाल ने सम्मानित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed